Tuesday, May 12, 2026

Avika Gor Wedding: स्कूटी पर बारात लेकर पहुंचे मिलिंद चंदवानी, जल्द ही सात फेरे लेंगे टीवी की ‘आनंदी’

by Neha
Avika Gor Wedding: स्कूटी पर बारात लेकर पहुंचे मिलिंद चंदवानी, जल्द ही सात फेरे लेंगे टीवी की 'आनंदी'

Avika Gor Wedding: अविका गौर की शादी में मिलिंद चंदवानी ने स्कूटी पर बारात लेकर एंट्री मारी। टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर 30 सितंबर को शादी होगी। जानिए शादी की खास बातें और टेलीकास्ट की तारीख।

Avika Gor Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे जल्द ही अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड और अभिनेता मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी करेंगे। इस खास मौके पर मिलिंद चंदवानी ने स्कूटी पर बारात लेकर एंट्री मारी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिलिंद चंदवानी की स्कूटी बारात और दूल्हा लुक

मिलिंद चंदवानी ने किसी लग्जरी गाड़ी की जगह स्कूटी को बारात के लिए चुना, जो इस शादी को और भी खास बना रहा है। वे पीच कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आए और बारात के दौरान खूब खुश दिखे। उनकी खुशी साफ झलक रही थी क्योंकि वे अपनी दुल्हन अविका को सात फेरे लेते देखना चाहते थे। सोशल मीडिया पर बारात की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

also read: दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच अनबन, 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कसा था तंज, इंस्टाग्राम पर हुआ अनफॉलो

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी कब होगी टेलीकास्ट?

अविका और मिलिंद की शादी का सेरेमनी 30 सितंबर को ‘पति पत्नी और पंगा’ शो के सेट पर होगी। हालांकि, इस शादी को टीवी पर 10 और 11 अक्टूबर को दिखाया जाएगा। इस शादी में कपल के परिवार के साथ-साथ देशभर के फैंस भी शामिल होंगे। दोनों के फैंस इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और दुल्हन अविका के लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अविका और मिलिंद के रिश्ते की खास बातें

अविका और मिलिंद की उम्र में लगभग 6 साल का फर्क है। अविका 28 वर्ष की हैं जबकि मिलिंद 34 वर्ष के। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब अविका 23 वर्ष की थीं। तब से लेकर अब तक उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया है और अब वे जिंदगी के नए सफर पर कदम रखने जा रहे हैं।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी