Sunday, May 10, 2026

अविका गौर और मिलिंद चांदवानी की शादी के बाद बढ़ा ड्रामा! पति बोले- “मैं फंस गया हूं”

by Neha
अविका गौर और मिलिंद चांदवानी की शादी के बाद बढ़ा ड्रामा! पति बोले- "मैं फंस गया हूं"

अविका गौर और मिलिंद चांदवानी ने शादी के बाद की मजेदार नोकझोंक शेयर की। मिलिंद बोले- “मैं फंस गया हूं, कोई मुझे बचा लो!”

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अविका गौर, जिन्हें दर्शकों ने ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ के रूप में बेहद पसंद किया, हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अविका ने मिलिंद चांदवानी से शो “पति, पत्नी और पंगा” के दौरान शादी रचाई। शादी के एक महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में प्यार के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिल रही है, जो कपल गोल्स सेट कर रही है।

शादी के बाद भी वही प्यार और बॉन्डिंग

एक इंटरव्यू में अविका गौर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा, “सच कहूं तो हमारी लाइफ में ज्यादा कुछ नहीं बदला। आज भी मिलिंद आधी रात को मुझसे बातें करते हैं, जैसे पहले करते थे। हमारा रिश्ता बिल्कुल पहले जैसा ही है।” इससे साफ जाहिर होता है कि अविका और मिलिंद की बॉन्डिंग शादी के बाद और मजबूत हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

पति मिलिंद ने मजाक में कहा– “मैं फंस गया हूं”

जहां एक तरफ अविका शादी के बाद भी अपने रिश्ते को सहज और प्यार से भरा बता रही हैं, वहीं मिलिंद चांदवानी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा: “पहले अविका हफ्ते में एक-दो बार ड्रामा करती थी, अब तो रोज़ का रूटीन बन गया है। अब उसका कहना है— ‘मैं बीवी हूं, मेरा हक है ड्रामा करना।’ मैं अब फंस गया हूं, कोई मुझे बचा लो!”

also read: एक दीवाने की दीवानियत OTT Release: दिवाली पर थिएटर में…

अविका का जवाब– “थोड़ा नाटक तो बनता है”

इस पर अविका ने भी हंसते हुए हामी भरी और कहा: “शादी के बाद थोड़ा ड्रामा तो बनता है। यही असली मजा है रिश्ते में।”

कपल की मस्ती और केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

अविका और मिलिंद की ये मस्ती भरी बातचीत दर्शाती है कि दोनों अपने रिश्ते को मजेदार और हेल्दी बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को इनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। शादी के बाद दोनों ने शो में साथ में पहली रसोई भी की, जो दर्शकों को खूब पसंद आई।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट