पावर स्टार Pawan Singh का नया भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग ‘पापे पड़ी’ हुआ रिलीज।

Power star Pawan Singh's new Bhojpuri romantic song 'Pape Padi' released.

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh का नया गाना ‘पापे पड़ी’ 5 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस मस्तीभरे रोमांटिक गाने में उनके साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में ट्रेंड करने लगा और अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

पति-पत्नी की हल्की-फुल्की नोकझोंक पर आधारित इस गाने में पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाती नजर आई है। इससे पहले भी दोनों कलाकार कई हिट गाने दे चुके हैं।

‘पापे पड़ी’ को पवन सिंह ने खुद गाया है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है और कोरियोग्राफी अमित सयाल ने संभाली है। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर और टीज़र शेयर कर फैंस से इसे प्यार देने की अपील की थी।

पिछला गाना भी रहा हिट
इससे पहले 1 अगस्त को पवन सिंह का गाना ‘चार चाका ए जीजा’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ शिल्पी राज ने आवाज दी थी और एक्ट्रेस संजना मिश्रा नजर आई थीं। उस गाने को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब