Tuesday, August 18, 2026

Apple ने लॉन्च किए नए हेल्थ फीचर्स: Apple Watch और AirPods Pro में मिलेगा स्लीप एपनिया अलर्ट और Hearing Test

by Neha
Apple ने लॉन्च किए नए हेल्थ फीचर्स: Apple Watch और AirPods Pro में मिलेगा स्लीप एपनिया अलर्ट और Hearing Test

Apple ने Apple Watch और AirPods Pro में नए हेल्थ फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स को Sleep Apnea अलर्ट और घर बैठे Hearing Test जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Apple ने भारत में अपने यूजर्स के लिए Apple Watch और AirPods Pro में कई नए हेल्थ फीचर्स रोलआउट किए हैं। इन अपडेट्स का मकसद यूजर्स को अपनी सेहत पर बेहतर नजर रखने और समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने में मदद करना है।

Apple Watch में मिलेगा Sleep Apnea अलर्ट

Apple Watch में अब नया ‘Breathing Disturbances’ फीचर जोड़ा गया है, जो नींद के दौरान सांस लेने के पैटर्न और कलाई की हलचल को ट्रैक करेगा। यह फीचर स्लीप एपनिया के संकेतों का पता लगाने में मदद करेगा।

स्लीप एपनिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें नींद के दौरान सांस कुछ समय के लिए रुक जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। लंबे समय में यह हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है।

also read: Motorola Edge 70 Fusion 5G पर भारी डिस्काउंट: सिर्फ…

अगर 30 दिनों के डेटा में मध्यम या गंभीर संकेत मिलते हैं, तो Apple Watch यूजर को अलर्ट भेजेगी, ताकि वे डॉक्टर से सलाह ले सकें। यूजर्स इस डेटा को Health App से PDF के रूप में भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

AirPods Pro में Hearing Test फीचर

Apple ने AirPods Pro 3 में एक नया क्लिनिकली वैलिडेटेड Hearing Test फीचर भी शामिल किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स घर बैठे लगभग 5 मिनट में अपनी सुनने की क्षमता की जांच कर सकेंगे।

यह टेस्ट Pure-Tone Audiometry तकनीक पर आधारित है, जो क्लिनिकल सेटिंग्स में भी उपयोग की जाती है। टेस्ट के बाद यूजर को दोनों कानों की हियरिंग रिपोर्ट, कैटेगरी और जरूरी सुझाव मिलते हैं। यह रिपोर्ट सीधे Health App में सेव होती है और जरूरत पड़ने पर इसे डॉक्टर के साथ साझा किया जा सकता है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी