Tuesday, July 21, 2026

Amitabh Bachchan ने शाहरुख खान की नकल उतारी और कहा, “बस ऐसे खड़े होकर पोज देते हैं और लोग..।”

by editor
Amitabh Bachchan ने शाहरुख खान की नकल उतारी और कहा, "बस ऐसे खड़े होकर पोज देते हैं और लोग..।"

Amitabh Bachchan: शाहरुख खान का रोमांटिक पोज बहुत लोकप्रिय है। वह अक्सर ये पोज करते हैं जब मन्नत के सामने खड़े लोगों का अभिवादन करने आते हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी में इस पोज पर कुछ कहा है।

कौन बनेगा करोड़पति में Amitabh Bachchan की बातें काफी इंट्रेस्टिंग होती हैं। रीसेंट एपिसोड में उन्होंने शाहरुख खान का जिक्र किया और उनके शानदार पोज भी दिखाए। बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैंक कर्मचारी रश्मि थीं। शाहरुख से जुड़ा सवाल आया तो बिग बी ने किंग खान को याद किया। वहीं, रश्मि ने कहा कि अमिताभ बच्चन उनके सुपरहीरो हैं।

शाहरुख को याद किया

बिग बी के सामने रांची की रश्मि कुमारी हॉट सीट पर थीं। उन्हें अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान से संबंधित एक सवाल पूछा। साथ में शाहरुख की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वह मन्नत की छत पर खड़े और हाथ फैलाकर शानदार पोज में। ‘ये फोटो उनके घर की है, मन्नत की,’ अमिताभ बच्चन ने कहा। उनसे मिलने के लिए घर मन्नत के बाहर लाखों लोग आते हैं। उन्होंने एक बहुत ऊंचा
मकान बनाया है, वहां खड़े होकर के ऐसे पोज कर देते हैं और लोग पागल हो जाते हैं। साथ ही बिग बी ने दोनों हाथ फैलाकर पोज बनाया।

रश्मि ने बिग बी को सुपरहीरो बताया

रश्मि ने अमिताभ बच्चन को बताया वह बचपन में कॉमिक्स की बड़ी शौकीन थीं। उसमें भी सुपरहीरो कॉमिक्स सबसे ज्यादा पढ़ती थीं। सुप्रीमो उनका पसंदीदा कॉमिक हीरो था। रश्मि बोलीं सर वो सुपरहीरो आप थे। आप तब भी हीरो थे, आप आज भी हीरो हैं। चैनल ने इस क्लिप का प्रोमो शेयर किया है जिसमें बिग बी की फिल्म शहंशाह का म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है।

You may also like

Leave a Comment

‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज ‘लॉक अप 2’ में बवाल: आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- “बहुत बुरी इंसान हो, ईविल पर्सन” रियलिटी शोज़ से दूर होना चाहती थीं Tanya Mittal? कहा – ‘लोग मुझसे सिर्फ TRP चाहते हैं’