Friday, July 24, 2026

दिल्ली कार विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द

by Neha
दिल्ली कार विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द

दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात दौरा रद्द किया। जानिए इस दौरे के रद्द होने की वजह और क्या था उनका अहमदाबाद और मेहसाणा में कार्यक्रम।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात में 13 नवंबर को निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। हालांकि, दौरे रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद की स्थिति पर ध्यान दे रहे हैं।

अमित शाह का गुजरात दौरा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में आयोजित होने वाले ‘‘अहमदाबाद फूड फेस्टिवल’’ और ‘‘अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2025’’ के उद्घाटन से जुड़ा था। इसके अलावा, शाह को मेहसाणा में दूधसागर डेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होना था, लेकिन इस दौरे को भी रद्द कर दिया गया।

also read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की स्वतंत्रता की…

भाजपा नेता और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता बिमल जोशी ने बताया कि अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोरियावी में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला के पास एक कार में हुआ भयानक विस्फोट, जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और मंगलवार को दिल्ली तथा देशभर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

इस बीच, शाह के गुजरात दौरे को रद्द करने से यह भी साफ है कि केंद्रीय मंत्री दिल्ली की सुरक्षा स्थिति को प्राथमिकता दे रहे हैं और इस समय राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज