Tuesday, July 21, 2026

Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी 72 घंटे की शॉपिंग सेल, Prime Membership पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

by Neha
Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी 72 घंटे की शॉपिंग सेल, Prime Membership पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी 72 घंटे की मेगा सेल। Prime मेंबर्स को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और मेंबरशिप ऑफर मिलेंगे।

Amazon Prime Day Sale 2026: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपनी सबसे बड़ी वार्षिक सेल Amazon Prime Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार यह मेगा शॉपिंग इवेंट 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगा। खास बात यह है कि यह सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगी।

तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, फैशन, ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कई नए प्रोडक्ट लॉन्च और एंटरटेनमेंट ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे।

4 जुलाई से शुरू होगी Amazon Prime Day Sale 2026

Amazon Prime Day Sale 2026 का आयोजन भारत में 4 जुलाई से 6 जुलाई तक किया जाएगा। यह सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी। इस दौरान Prime मेंबर्स को पूरे 72 घंटे तक स्पेशल डील्स और ऑफर्स का फायदा उठाने का मौका मिलेगा।

बैंक ऑफर्स के साथ मिलेगी अतिरिक्त बचत

Amazon ने इस बार Prime Day Sale के लिए SBI और Axis Bank के साथ साझेदारी की है। सेल के दौरान ग्राहक SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को चुनिंदा खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक का फायदा मिल सकता है।

Prime Day Sale की 10वीं सालगिरह पर खास फीचर्स

Amazon भारत में Prime Day Sale का 10वां एडिशन आयोजित कर रहा है। इस खास मौके पर कंपनी ने AI आधारित Prime Playback फीचर पेश करने की तैयारी की है। यह फीचर यूजर्स की शॉपिंग हिस्ट्री, बचत और पसंदीदा स्ट्रीमिंग कंटेंट से जुड़ी जानकारी को दिखाएगा। यह सुविधा चुनिंदा Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी।

also read: Oppo Reno 15A 5G Launch: 7000mAh बैटरी और Snapdragon…

500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Amazon ने बताया है कि Prime Day Sale 2026 में कई बड़े ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इस दौरान OnePlus और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट बाजार में उतारे जा सकते हैं। इसके अलावा भारत के छोटे और मध्यम कारोबारियों (SMBs) के प्रोडक्ट्स को भी इस सेल में जगह दी जाएगी।

Amazon Prime Membership पर भी भारी छूट

Prime Day Sale 2026 के मौके पर Amazon नए ग्राहकों के लिए Prime Membership प्लान्स पर भी डिस्काउंट दे रहा है।

  • Amazon Prime Annual Membership: 1,499 रुपये की जगह 999 रुपये
  • Prime Lite Plan: 799 रुपये की जगह 599 रुपये
  • Prime Shopping Edition: 399 रुपये की जगह 299 रुपये

इन ऑफर्स के जरिए नए यूजर्स कम कीमत में Prime Membership ले सकेंगे।

AI फीचर्स से आसान होगी शॉपिंग

Amazon इस बार ग्राहकों के लिए AI आधारित कई फीचर्स भी उपलब्ध कराएगा। यूजर्स प्रोडक्ट खोजने और खरीदारी का बेहतर फैसला लेने के लिए Rufus AI, Lens AI, AI Review Highlights, Quick View और Buying Guides जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा ग्राहक Amazon Pay Later सुविधा के जरिए आसान भुगतान विकल्प का फायदा भी उठा सकेंगे।

Echo और Fire TV डिवाइस पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

Prime Day Sale 2026 में Amazon के अपने डिवाइसेज पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Alexa स्मार्ट डिस्प्ले और Fire TV डिवाइसेज पर 45 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।

You may also like

‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज ‘लॉक अप 2’ में बवाल: आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- “बहुत बुरी इंसान हो, ईविल पर्सन”