Monday, May 11, 2026

दिल्ली में नालों की सफाई के काम में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप,आप नेता Saurabh Bhardwaj ने लगाया बड़ा आरोप.

by editor
दिल्ली में नालों की सफाई के काम में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप,आप नेता Saurabh Bhardwaj ने लगाया बड़ा आरोप.

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष Saurabh Bhardwaj ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई (डिसिल्टिंग) में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है और अब इसे छिपाने के लिए भाजपा सरकार इससे जुड़ी जानकारी और दस्तावेज नष्ट कर रही है। उन्होंने बताया कि शहरी विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने डिसिल्टिंग की थर्ड पार्टी ऑडिट के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रशासन ने आरटीआई के तहत जवाब दिया कि ऐसी कोई शिकायत मिली ही नहीं।

Saurabh Bhardwaj के मुताबिक, यह साफ तौर पर कानूनी अपराध है, क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली की भाजपा सरकार ऑडिट कराने से बच रही है और लगातार चुप है। उन्होंने कहा कि राजधानी में बारिश के बाद जलभराव से लोगों की जान जा रही है, लेकिन करोड़ों खर्च होने के बावजूद नालों की सफाई का कोई असर नहीं दिख रहा।

Saurabh Bhardwaj ने यह भी दावा किया कि 29 जुलाई 2025 को मिले आरटीआई जवाब में मुख्य सचिव कार्यालय ने कहा कि उनका पत्र कभी प्राप्त ही नहीं हुआ, जिससे साफ है कि सरकारी दस्तावेज गायब या नष्ट किए जा रहे हैं। भारद्वाज ने मांग की कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा जाए कि आखिर सरकार के अंदर यह गड़बड़ी क्यों हो रही है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी