Saturday, August 29, 2026

RCB को अपने घर में हराने के बाद केएल राहुल ने बेंगलुरु की जीत के लिए दुआ मांगी।

by editor
RCB को अपने घर में हराने के बाद केएल राहुल ने बेंगलुरु की जीत के लिए दुआ मांगी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। लेकिन इसके अगले ही दिन उन्होंने बेंगलुरु की एक टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। लेकिन इसके अगले ही दिन उन्होंने बेंगलुरु की एक टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया, हालांकि, इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट है।भारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल ने अपनी शानदार पारी से आईपीएल 2025 में धमाल मचा दिया है। यह पारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, उसके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेली गई। राहुल के इस प्रदर्शन के बाद उनका जश्न मनाने का तरीका भी चर्चा का विषय बना। लेकिन RCB को उसी के घर में हराने के बाद राहुल अब बेंगलुरु को जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

गुरुवार को चिन्नास्वामी RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के मुख्य हीरो बेंगलुरु में पले-बढ़े केएल राहुल रहे, जिन्होंने 93 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके बाद राहुल ने जिस तरह से जश्न मनाया, वह खबरों में छा गया। गुस्से में बल्ला पटकते हुए राहुल ने यह जताया कि यह शहर और मैदान उनका घर है, और वह इसे किसी से भी बेहतर जानते हैं।

राहुल का बेंगलुरु को मिला समर्थन
इसके अगले दिन ही राहुल का एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह बेंगलुरु की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं और टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, राहुल का यह समर्थन RCB के लिए नहीं, बल्कि शहर के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी के लिए था। हां, राहुल क्लब की जर्सी पहने हुए नजर आए और वह टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बेंगलुरु एफसी, जो भारतीय फुटबॉल के दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री की कप्तानी में है, 13 अप्रैल, रविवार को इंडियन सुपर लीग के फाइनल में खेलेगी।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम