अभिषेक शर्मा ने टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाए और आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। सिर्फ 35 गेंद में 84 रन, 81 छक्के के साथ धमाल।
भारत के युवा क्रिकेट स्टार अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 इतिहास रचा। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले। इस धमाकेदार पारी के दौरान अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और वेस्टइंडीज के पूर्व पावर हिटर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सबसे कम गेंद में 5000 रन का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने केवल 2898 गेंद में टी20 करियर में 5000 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 5000 रन 2942 गेंदों में बनाए थे। अब अभिषेक ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अभिषेक शर्मा के टी20 करियर में अब तक 169 मैच, 33.34 की औसत और 172.48 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5002 रन शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। अपने करियर में उन्होंने 466 चौके और 309 छक्के भी मारे हैं।
also read: अक्षर पटेल की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, टी20…
छक्कों की लिस्ट में युवराज को पीछे छोड़ा
अभिषेक शर्मा अब भारत के टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। केवल 33 पारियों में उनके नाम 81 छक्के दर्ज हैं। इस सूची में उनके ऊपर केएल राहुल (99 छक्के), हार्दिक पांड्या (106 छक्के), विराट कोहली (124 छक्के), सूर्यकुमार यादव (156 छक्के) और रोहित शर्मा (205 छक्के) शामिल हैं।
टी20 छक्कों की सूची (भारत के लिए):
-
रोहित शर्मा – 205 छक्के (151 पारियां)
-
सूर्यकुमार यादव – 156 छक्के (94 पारियां)
-
विराट कोहली – 124 छक्के (117 पारियां)
-
हार्दिक पांड्या – 106 छक्के (98 पारियां)
-
केएल राहुल – 99 छक्के (68 पारियां)
-
अभिषेक शर्मा – 81 छक्के (33 पारियां)
-
युवराज सिंह – 74 छक्के (51 पारियां)
अभिषेक शर्मा की सिक्स हिटिंग क्षमता और तेज रन बनाने की शैली उन्हें टी20 क्रिकेट में सबसे धमाकेदार खिलाड़ियों में से एक बनाती है। उनके अब अगला लक्ष्य केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ना है।