Saturday, April 18, 2026

अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

by Neha
अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी, कहा मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है। पढ़ें उनका पूरा बयान और सच।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि अभिषेक मल्हान और जिया शंकर जल्द ही गुपचुप सगाई करने वाले हैं। हालांकि, अब यूट्यूबर अभिषेक ने इस अफवाह पर अपनी राय जाहिर की और साफ कर दिया कि उनका जिया शंकर से कोई संबंध नहीं है।

अभिषेक मल्हान का रिएक्शन

इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिषेक ने लिखा, “मैं एक चीज़ क्लियर करना चाहता हूं, प्लीज मेरा नाम किसी के साथ मत जोड़ो। मैं 3 साल पहले शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया। मेरी च्वाइस पहले से क्लियर थी और तबसे बदली नहीं है।”

अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर दिया करारा जवाब

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार उनकी निजी जिंदगी के बारे में गलत बातें सुनकर उन्हें बुरा लगता है। अभिषेक ने यह भी साफ कर दिया कि वह किसी लिंकअप या अफेयर की अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

also read: गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतने के ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

जिया शंकर की प्रतिक्रिया

इसके पहले जिया शंकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ कोज़ी फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने चेहरे पर दिल की इमोजी का इस्तेमाल किया। पोस्ट में जिया ने लिखा था, “सारी गलत खबरों को 2025 में ही छोड़ दो।” बता दें, अभिषेक और जिया दोनों बिग बॉस ओटीटी 2 में एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी, जिसके बाद अफवाहें तेज हो गईं। शो खत्म होने के बाद दोनों को एक म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया।

हालांकि, जिया ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था, “मैं आखिरी बार ये कह रही हूं कि मेरा फुकरा इंसान से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे बीच सिर्फ दोस्ती थी और वह भी अब नहीं है। मैं किसी भी मीम पेज को फॉलो नहीं करती। लेकिन अगर सारा इल्जाम मेरे ऊपर आएगा या मुझे लेकर गंदे कमेंट्स होंगे तो सुन लो पांडा गैंग, मैं आज जो भी हूं अपनी वजह से हूं, किसी और की वजह से नहीं। ऐसे चीप स्टंट्स करना बंद कर दो।”

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा