Saturday, April 18, 2026

AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का राजकोट में आगमन

by Neha
AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का राजकोट में आगमन

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने राजकोट में AAP के तीन दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत की, केंद्र सरकार और किसानों की स्थिति पर बात की।

आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का राजकोट एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि, मैं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आए हैं। आज गुजरात में हजारों और लाखों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं, इससे साफ दिख रहा है कि गुजरात बदलाव मांग रहा है, आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। कुछ ही दिनों में स्थानीय निकाय चुनावों का आयोजन होने जा रहा है, उसमें भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। और जब दो साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे तब विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

also read: AAP विधायक चैतर वसावा ने बोगस आदिवासी प्रमाणपत्रों को…

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, हमें पता चला है कि गुजरात में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने खुद संसद में कहा है कि “आने वाला समय बहुत कठिन होगा”। आज केंद्र सरकार की और मोदी सरकार की जो विदेश नीति है उसके कारण देश के लोग यह भुगत रहे हैं। युद्ध के एक दिन पहले नेतन्याहू को गले लगाने की क्या जरूरत थी? इजराइल जाने की क्या जरूरत थी? ट्रंप की गुलामी करने की क्या जरूरत थी? पूरे देश को ट्रंप के पैरों में रख देने की क्या जरूरत थी? ईरान हमारा पुराना मित्र देश है और ईरान से दुश्मनी कर ली। आज हमारा कोई भी जहाज वहां से पेट्रोल और गैस लेकर नहीं निकल पा रहा है। अगर हम न्यूट्रल रहते और किसी भी पक्ष के खिलाफ न बोलते तो आज हम इतनी खराब परिस्थिति में नहीं होते।

इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया के समक्ष कहा कि गुजरात में किसान बहुत परेशान हैं। जबकि पंजाब में किसानों को सिंचाई का पानी मिलता है, फ्री बिजली मिलती है, उनकी फसल समय पर खरीद ली जाती है और किसानों को उनके भाव मिल जाते हैं। पंजाब में भी 2022 से पहले किसान दुखी थे लेकिन आज परिस्थिति बदल गई है और हमने सिर्फ चार साल की सरकार में तमाम गारंटियां पूरी कर दी हैं। हम जब भी गुजरात आते हैं तब हमें बहुत प्यार मिलता है और जैसा अरविंद केजरीवाल जी ने कहा वैसा आने वाले समय में आम आदमी पार्टी विजय के झंडे लहराएगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा