Tuesday, August 18, 2026

मनीष सिसोदिया ने सौरभ भारद्वाज से मुलाकात के दौरान कहा कि ED की छापेमारी से AAP घबराने वाली नहीं है।

by editor
मनीष सिसोदिया ने सौरभ भारद्वाज से मुलाकात के दौरान कहा कि ED की छापेमारी से AAP घबराने वाली नहीं है।

AAP पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज से मुलाकात की।

AAP ,मंगलवार को ईडी ने सौरभ भारद्वाज के घर पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की थी, जिसके बाद सिसोदिया उनके घर पहुंचे। इस दौरान भारद्वाज ने उनका आशीर्वाद लिया और दोनों एक-दूसरे से गले मिले।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ईडी की फर्जी रेड से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी को अपनी डिग्री दिखानी ही पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने भारद्वाज के घर केवल औपचारिकता निभाने के लिए तलाशी ली, जबकि असली मकसद पीएम मोदी की डिग्री पर उठ रहे सवालों से ध्यान भटकाना था।

सिसोदिया ने कहा कि हर बार जब देश की जनता भाजपा और पीएम मोदी से सवाल पूछती है, तो ईडी छापेमारी करने पहुंच जाती है। उन्होंने भारद्वाज और उनके परिवार की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि 18 घंटे की रेड और साजिशों के बावजूद उनका साहस हम सबके लिए मिसाल है।

उन्होंने आगे कहा कि देश जानता है कि पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है, इसलिए भाजपा फर्जी केस और रेड के जरिए ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि चाहे रेड हो या गिरफ्तारी, पीएम को डिग्री तो दिखानी ही पड़ेगी।

उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता सौरभ भारद्वाज के साथ खड़ा है और भाजपा की गंदी राजनीति व देश को बर्बाद करने की कोशिशों के खिलाफ यह लड़ाई मिलकर लड़ी जाएगी।

You may also like

ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing…