Sunday, May 10, 2026

गोपाल इटालिया: खंभालिया में इसुदान गढवी को हिरासत में लिया, चुनाव से पहले भाजपा की दबंगई

by Neha
गोपाल इटालिया: खंभालिया में इसुदान गढवी को हिरासत में लिया, चुनाव से पहले भाजपा की दबंगई

गोपाल इटालिया: खंभालिया में AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धमकाकर उनके मोबाइल से चुनाव संबंधित डेटा निकलवाने का प्रयास किया था

आम आदमी पार्टी विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया ने वीडियो के माध्यम से कहा कि पिछले दिनों से भाजपा की सरकार इतनी हद तक डर गई है कि रोज पांच, चार और दस जितने केस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हैं। कल रात दो बजे सुरेंद्रनगर, पोरबंदर पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर धमकी, दबंगई और गुंडागर्दी की गई थी। खंभालिया पुलिस ने शाम पांच बजे कार्यकर्ताओं पर झूठी FIR दर्ज की थी, जबकि परसों जूनागढ़ में भी FIR की गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में FIR का माहौल बनाया गया है, क्योंकि भाजपा सरकार को डर लग गया है। खंभालिया में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धमकाकर उनके मोबाइल से चुनाव संबंधित डेटा निकलवाने का प्रयास किया था।

गोपाल इटालिया ने आगे कहा कि आज दोपहर ढाई बजे इसुदान गढवी को खंभालिया पुलिस स्टेशन में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और पुलिस द्वारा साफ कहा गया कि भाजपा ऑफिस से आदेश मिले हैं कि आम आदमी पार्टी के सभी लोगों को हिरासत में लेना है। उन्होंने इस घटना को दबंगई और गुंडागर्दी की हद पार करने वाला बताया और कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया पुलिस स्टेशन में इसुदान गढवी को बैठाकर रखा गया है।

also read: गुजरात में फर्जी मामलों का विरोध करने पर AAP अध्यक्ष इसूदान गढ़वी गिरफ्तार, विपक्षी नेताओं में रोष

पुलिस द्वारा ऊपर से भाजपा के आदेश होने का दावा किया जा रहा है और पूरे चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की योजना होने की बात कही गई। गोपाल इटालिया ने गुजरात की जनता से अपील की कि अब जागरूक होने का समय आ गया है और आने वाले चुनाव में ऐसे तंत्र के खिलाफ जवाब देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जो भी मित्र खंभालिया पहुंच सकते हैं वे पहुंचे और इस लड़ाई में साथ दें।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट