Abhishek Sharma से भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज आया सामने, T20I में 29 छक्कों की मदद से बनाए इतने रन, और बने इस मामले में नंबर 1।

Abhishek Sharma से भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज आया सामने, T20I में 29 छक्कों की मदद से बनाए इतने रन, और बने इस मामले में नंबर 1।

T20 इंटरनेशनल में विस्फोटक बल्लेबाजी की जब बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है Abhishek Sharma का।

Abhishek Sharma ,अब उनके स्तर का या उससे भी खतरनाक बल्लेबाज मैदान में उतर चुका है। हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के डिवाल्ड ब्रेविस की, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। उनके T20I रिकॉर्ड पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि वे अभिषेक शर्मा से भी तेज और खतरनाक हैं।

डिवाल्ड ब्रेविस ने अब तक T20 इंटरनेशनल में कुल 29 छक्के जड़े हैं। खास बात यह है कि उनके चौकों की संख्या सिर्फ 19 है, यानी उनके छक्कों की संख्या चौकों से सीधे 10 ज्यादा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में उन्होंने 10 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे और स्ट्राइक रेट 230 का रहा।

T20I में उनके 11 मैचों की 11 पारियों में 176 गेंदों पर 341 रन हैं, जिसमें स्ट्राइक रेट 193.75 का है—जो अभिषेक शर्मा के 193.49 के स्ट्राइक रेट से भी अधिक है। इस प्रदर्शन के साथ डिवाल्ड ब्रेविस अब T20I स्ट्राइक रेट में नंबर वन बन गए हैं।

सिर्फ स्ट्राइक रेट ही नहीं, डिवाल्ड ब्रेविस ने औसत के मामले में भी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। जहां अभिषेक शर्मा का T20I औसत 33.23 है, वहीं ब्रेविस ने 37.88 की औसत से रन बनाए हैं। T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने 17 पारियों में 565 रन बनाए हैं, लेकिन अब डिवाल्ड ब्रेविस उनके मुकाबले एक कदम आगे नजर आते हैं।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी