कैरेबियन प्रीमियर लीग में शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 45 बॉल में 102 रन ठोक दिए, लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम इस मुकाबले में हार गई।
वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन शतक ठोका, लेकिन उनकी ये विस्फोटक पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। जमैका किंग्समेन ने गुयाना अमेजन वारियर्स को हराया है। इसके साथ ही जमैका टीम ने सीपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। अब एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स उसे खिताब देंगे।
also read: डेविस कप के दूसरे मैच में सुमित नागल ने हार का सामना…
शिमरन हेटमायर ने केवल 45 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए
जमैका किंग्समेन और गुयाना अमेजन वारियर्स ने सीपीएल में एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला। इसमें गुयाना अमेजन वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिमरन हेटमायर ने केवल 45 बॉल पर 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और आठ छक्के लगाए। उसने 226.66 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।
जमैका किंग्समेन ने दो बॉल शेष रहते पांच विकेट से खिताब जीता
बाद में जमैका किंग्समेन को जीत के लिए 207 रनों की जरूरत थी। लेकिन टीम ने 19.4 ओवर में दो गेंद शेष रहते ही 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। गुयाना अमेजन वारियर्स की ओर से शिमरन हेटमायर ने शतकीय पारी खेली, वहीं जमैका किंग्समेन की ओर से केवल एक बल्लेबाज ने 50 के आंकड़े तक पहुंच पाया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की छोटी छोटी पारियों ने टीम को जीत दिलायी। केसी कार्टी ने ४० बॉल पर ५६ रन बनाए। माज सदाकत ने 41 रन और कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने 17 बॉल पर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 रन ठोक दिए।
जमैका किंग्समेन और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच होगा फाइनल मैच
अब दोनों कैरेबियन प्रीमियर लीग टीमों के नाम तय हो गए हैं। जमैका किंग्समेन और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स एक दिलचस्प मुकाबला करेंगे। 20 सितंबर को मैच खेला जाएगा। देखना होगा कि इस बार विजेता कौन है।