LPG Rate Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3000 के पार पहुंची। जानें घरेलू LPG सिलेंडर का आज का भाव, शहरवार रेट और उज्ज्वला योजना की सब्सिडी।
LPG Rate Today: देशभर में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम स्थिर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में जहां 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.5 रुपये तक पहुंच गया है।
तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में आखिरी बदलाव 7 जून 2026 को किया था। उस समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
शहरों के हिसाब से LPG सिलेंडर के नए रेट
दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹942, कमर्शियल सिलेंडर ₹3113.5
मुंबई: घरेलू सिलेंडर ₹941.5, कमर्शियल सिलेंडर ₹3067.5
कोलकाता: घरेलू सिलेंडर ₹968, कमर्शियल सिलेंडर ₹3256
चेन्नई: घरेलू सिलेंडर ₹957.5, कमर्शियल सिलेंडर ₹3283
बेंगलुरु: घरेलू सिलेंडर ₹944.5, कमर्शियल सिलेंडर ₹3198
अमृतसर: घरेलू सिलेंडर ₹983, कमर्शियल सिलेंडर ₹3220
लखनऊ: घरेलू सिलेंडर ₹979.5, कमर्शियल सिलेंडर ₹3236
गाजियाबाद: घरेलू सिलेंडर ₹939.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹3113.50
पटना: घरेलू सिलेंडर ₹1031.5, कमर्शियल सिलेंडर ₹3400.5
also read: Gold-Silver Rate Today: गिरावट के बाद सोने-चांदी में…
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रही राहत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले परिवारों को सरकार की ओर से 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जा रही है। इसके कारण योजना के लाभार्थियों को घरेलू LPG सिलेंडर की प्रभावी कीमत लगभग 642 रुपये पड़ रही है।
कब सस्ती हो सकती है LPG की कीमत?
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत के लिए ग्राहकों को अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारों के अनुसार अगस्त या सितंबर तक कीमतों में कटौती की संभावना बन सकती है।
इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की लागत बढ़ना है। सऊदी अरामको ने जून महीने के लिए LPG के ऑफिशियल सेलिंग प्राइस (OSP) में बढ़ोतरी की है, जिससे प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतों पर असर पड़ा है।
कंपनियों पर बढ़ रहा लागत का दबाव
भारत में एक LPG सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत करीब 1600 रुपये तक बताई जा रही है, जबकि सरकारी तेल कंपनियां इसे आम उपभोक्ताओं के लिए कम कीमत पर उपलब्ध करा रही हैं।
7 जून को कीमत बढ़ने के बाद भी कंपनियों को प्रति सिलेंडर नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले महीनों में LPG कीमतों को लेकर सरकार और तेल कंपनियों की समीक्षा अहम रहेगी।