Honor X80 Pro Max 5G फोन चीन में लॉन्च हुआ है। इसमें 11,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने चीन के बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए डिवाइस को Honor X80 Pro Max नाम दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh की विशाल बैटरी है, जो किसी भी Honor स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है।
कंपनी ने इससे पहले Honor X70 Pro Max को पेश किया था और अब नए मॉडल के जरिए प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार बैटरी बैकअप देने की कोशिश की गई है। फोन में हाई ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Honor X80 Pro Max की कीमत और उपलब्धता
Honor X80 Pro Max को चीन में कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस मॉडल की कीमत CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये) रखी गई है। इस वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,199 (करीब 31,000 रुपये) और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये) है।
इसके अलावा फोन का टॉप मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,799 यानी करीब 39,000 रुपये है।
फोन की बिक्री चीन में 26 जून से Honor के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। इसे लाइटनिंग रेड, मूनलाइट व्हाइट, मिस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
also read: Google Play Store पर वापस आया Telegram, लेकिन 30 जून तक…
Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसमें 10,000 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस मिलती है।
स्मार्टफोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 812 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Honor X80 Pro Max कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Honor X80 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें f/1.88 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
11,000mAh बैटरी है फोन की सबसे बड़ी खासियत
Honor X80 Pro Max की सबसे खास बात इसकी 11,000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह Honor के किसी फोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है।
यह फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी के साथ यह डिवाइस लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।