Sunday, August 23, 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, इम्पोर्ट प्राइस बढ़ने से रेट में उछाल

by Neha
Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, इम्पोर्ट प्राइस बढ़ने से रेट में उछाल

Gold-Silver Price: 16 जून 2026 को सोने और चांदी के इम्पोर्ट प्राइस में बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिला। जानें आपके शहर में 24K, 22K सोने और चांदी के ताजा रेट।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज एक बार फिर महंगाई का झटका सामने आया है। सरकार द्वारा गोल्ड और सिल्वर के बेस इम्पोर्ट प्राइस में बढ़ोतरी किए जाने के बाद बाजार में कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सरकार ने बढ़ाया इम्पोर्ट प्राइस

ताजा अपडेट के अनुसार, सरकार ने सोने के बेस इम्पोर्ट प्राइस में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम की वृद्धि की है। इसके बाद सोने का नया इम्पोर्ट प्राइस बढ़कर 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में भी 83 डॉलर प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसका नया स्तर 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही सोने-चांदी के इम्पोर्ट प्राइस में कटौती की गई थी, लेकिन अब फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है।

आपके शहर में सोने के ताजा रेट (16 जून 2026)

देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार रहे:

दिल्ली: 24K ₹151680, 22K ₹139050, 18K ₹113800
मुंबई: 24K ₹151530, 22K ₹138900, 18K ₹113650
कोलकाता: 24K ₹151530, 22K ₹138900, 18K ₹113650
चेन्नई: 24K ₹153490, 22K ₹140700, 18K ₹118000
पटना: 24K ₹151580, 22K ₹138950, 18K ₹113700

also read: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार…

चांदी के ताजा भाव

चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली है:

दिल्ली: ₹2,650 प्रति 10 ग्राम, ₹2,65,000 प्रति किलो
मुंबई: ₹2,650 प्रति 10 ग्राम, ₹2,65,000 प्रति किलो
चेन्नई: ₹2,800 प्रति 10 ग्राम, ₹2,80,000 प्रति किलो
भुवनेश्वर: ₹2,800 प्रति 10 ग्राम, ₹2,80,000 प्रति किलो
हैदराबाद: ₹2,800 प्रति 10 ग्राम, ₹2,80,000 प्रति किलो

सोना-चांदी के आयात नियम हुए सख्त

सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने के लिए आयात नियमों में भी बदलाव किया है। अब 99.9% शुद्धता वाली चांदी और उससे जुड़े उत्पादों को फ्री कैटेगरी से हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है। इसके अलावा सोने और चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब चांदी का आयात केवल अधिकृत बैंकों या RBI द्वारा अनुमोदित एजेंसियों के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा