भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और टीम अपडेट जानें।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जल्द खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसकी नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी।
दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच 17 जून (बुधवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सीरीज का अहम मोड़ साबित हो सकता है।
मैच का समय
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा।
also read: नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग 2026 से बाहर, बैक इंजरी के…
सीरीज का हाल
पहला वनडे धर्मशाला में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है। अगर भारत दूसरा वनडे जीत लेता है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं अफगानिस्तान की टीम वापसी करके सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी।
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
क्रिकेट फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए यह मुकाबला जियोस्टार पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा दर्शक इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भी देख सकते हैं, जो डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है।
टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया दूसरे वनडे में एक बदलाव के साथ उतर सकती है। युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं और उनका यह घरेलू मैदान भी है।