Sunday, August 23, 2026

IPL 2026: शतकीय साझेदारियों का नया रिकॉर्ड, एक सीजन में बने सबसे ज्यादा 100+ पार्टनरशिप

by Neha
IPL 2026: शतकीय साझेदारियों का नया रिकॉर्ड, एक सीजन में बने सबसे ज्यादा 100+ पार्टनरशिप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा 100+ रन की साझेदारियों का नया रिकॉर्ड बना है, जिसमें शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी का दबदबा और 13 व्यक्तिगत शतकों का शानदार आंकड़ा शामिल है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में इस बार बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। सीजन अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों का पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन अब तक 33 बार 100+ रन की साझेदारियां हो चुकी हैं, जो आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड IPL 2024 (27 बार) के नाम था, जबकि IPL 2023 में 24 बार ऐसी साझेदारियां देखने को मिली थीं।

गिल और सुदर्शन की जोड़ी का जलवा

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और ओपनर साई सुदर्शन की जोड़ी ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों के बीच अब तक 7 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां दर्ज हो चुकी हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी 6 शतकीय साझेदारियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

also read: IPL 2026: एमएस धोनी ने बीच सीजन छोड़ा CSK का साथ, रांची…

टॉप शतकीय ओपनिंग जोड़ियां

शुभमन गिल – साई सुदर्शन: 7
अभिषेक शर्मा – ट्रैविस हेड: 6
शिखर धवन – डेविड वार्नर: 6
जॉनी बेयरस्टो – डेविड वार्नर: 5
विराट कोहली – फाफ डु प्लेसिस: 5

इस सीजन लगे 13 व्यक्तिगत शतक

IPL 2026 में अब तक 13 व्यक्तिगत शतक भी लगाए जा चुके हैं। इनमें संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 2 शतक लगाए हैं, जबकि बाकी बल्लेबाजों ने एक-एक शतक जड़ा है।

शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन, साई सुदर्शन, वैभव सूर्यवंशी, मिचेल मार्श, विराट कोहली, केएल राहुल, अभिषेक शर्मा, कूपर कोनोली, रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, फिन एलन और क्विंटन डिकॉक शामिल हैं।

आईपीएल 2026 बना बल्लेबाजों का सीजन

इस सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। लगातार बड़े स्कोर और रिकॉर्ड साझेदारियों ने IPL 2026 को अब तक के सबसे रोमांचक सीजनों में शामिल कर दिया है।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा