Sunday, August 23, 2026

RR vs LSG Match Report: लखनऊ ने बनाए 220 रन, मिचेल मार्श 96 रन पर आउट होकर शतक से चूके

by Neha
RR vs LSG Match Report: लखनऊ ने बनाए 220 रन, मिचेल मार्श 96 रन पर आउट होकर शतक से चूके

RR vs LSG Match Report: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 220 रन बनाए। मिचेल मार्श 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। राजस्थान रॉयल्स के सामने प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए 221 रनों का लक्ष्य।

RR vs LSG Match Report: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम को मजबूत शुरुआत मिली, लेकिन मिचेल मार्श एक बार फिर शतक पूरा करने से चूक गए।

जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ की शुरुआत बेहद तेज रही। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.2 ओवर में 109 रन जोड़ दिए। इंग्लिश ने 29 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे और केवल 16 रन बनाकर आउट हुए।

शतक से चूके मिचेल मार्श

पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन बनाने वाले मिचेल मार्श इस बार भी शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। वह 96 रन बनाकर रन आउट हो गए। लगातार दूसरी पारी में वह शतक से चूकने के बावजूद ऑरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे। मार्श अगर इस मैच में शतक पूरा कर लेते तो आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता।

also read: वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप रेस के लीडर, राजस्थान रॉयल्स…

मिडिल ऑर्डर और पंत की पारी

कप्तान ऋषभ पंत ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह 35 रन बनाकर रन आउट हो गए। लखनऊ की टीम 230 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से रन गति धीमी हो गई। जोफ्रा आर्चर ने अंतिम ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए।

राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर लखनऊ के बल्लेबाज पूरी तरह हावी नजर आए। यश राज पूनिया को छोड़कर सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।

प्लेऑफ की रेस और मैच का महत्व

लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए राजस्थान को 221 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा