Sunday, August 23, 2026

पीएम मोदी की अपील के बाद गोल्ड एक्सचेंज ऑफर्स की बाढ़, बड़े ज्वेलर्स ने लॉन्च किए जीरो डिडक्शन स्कीम

by Neha
पीएम मोदी की अपील के बाद गोल्ड एक्सचेंज ऑफर्स की बाढ़, बड़े ज्वेलर्स ने लॉन्च किए जीरो डिडक्शन स्कीम

पीएम मोदी की सोना खरीद से जुड़ी अपील के बाद तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार गोल्ड और कैरेटलेन ने आकर्षक गोल्ड एक्सचेंज ऑफर्स लॉन्च किए हैं। जानें पूरी डिटेल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने से एक साल तक बचने की अपील के बाद देश के कई बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक गोल्ड एक्सचेंज ऑफर लॉन्च किए हैं। यह कदम सोने के आयात को कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

ज्वेलरी बाजार पर असर

पीएम मोदी की अपील के बाद हाल के दिनों में गोल्ड ज्वेलरी स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद कंपनियों ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने और शादी-ब्याह के सीजन में मांग बनाए रखने के लिए नए ऑफर्स शुरू किए हैं।

तनिष्क का “Old Gold New India” अभियान

देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने #OldGoldNewIndia नाम से अभियान शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक किसी भी शहर या ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने को बिना किसी कटौती के 100% वैल्यू पर एक्सचेंज कर सकते हैं और नए डिजाइन के गहने ले सकते हैं।

also read: Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 2…

कल्याण ज्वेलर्स का “Nation First – Gold4India” प्रोग्राम

कल्याण ज्वेलर्स ने अपने 342 स्टोर्स पर यह स्कीम लागू की है। इस योजना के तहत ग्राहक पुराने, टूटे या आउटडेटेड गहनों को एक्सचेंज कर सकते हैं। कंपनी 18 कैरेट के हल्के और आधुनिक डिजाइनों को भी प्रमोट कर रही है।

मालाबार गोल्ड का जीरो डिडक्शन ऑफर

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 22 कैरेट सोने पर जीरो डिडक्शन पॉलिसी दे रहा है। ग्राहक पुराने हॉलमार्क वाले गहने लाकर बिना किसी कटौती के नए डिजाइन के गहने ले सकते हैं।

कैरेटलेन का डायमंड एक्सचेंज ऑफर

टाटा ग्रुप की कैरेटलेन भी 0% डिडक्शन पर डायमंड और जेमस्टोन ज्वेलरी एक्सचेंज ऑफर दे रही है। हालांकि, सादे सोने या 22 कैरेट ज्वेलरी पर कुछ शर्तों के अनुसार सामान्य कटौती लागू हो सकती है।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा