Gold Price Today: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतों में हल्की तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। जानिए MCX और देश के प्रमुख शहरों में आज का ताजा सोने-चांदी का भाव।
Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता का असर एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है। गुरुवार, 14 मई को घरेलू वायदा बाजार में सोने में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
सोने में हल्की बढ़त
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कारोबार की शुरुआत में तेजी के साथ खुला। सोना करीब 450 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।
सोना 1,61,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था और पिछले कारोबारी सत्र में 1,62,186 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह के समय यह लगभग 1,62,640 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि दिन के दौरान इसका उच्च स्तर 1,63,055 रुपये तक पहुंच गया।
चांदी में बड़ी गिरावट
वहीं, चांदी के दामों में दबाव देखने को मिला। MCX पर 3 जुलाई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 2,638 रुपये यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,98,373 रुपये पर की और कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,99,000 रुपये तक गया।
प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
- देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 3,000 रुपये के आसपास बनी हुई है।
- 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब 30,000 रुपये खर्च करने होंगे।
- चेन्नई में चांदी की कीमत थोड़ी अधिक यानी 3,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
also read: Home Loan: होम लोन चुकाते समय न करें ये गलती, वरना हो…
देशभर में सोने का ताजा रेट (Gold Price Today)
दिल्ली:
24 कैरेट – 1,62,260 रुपये
22 कैरेट – 1,48,950 रुपये
18 कैरेट – 1,21,900 रुपये
मुंबई:
24 कैरेट – 1,62,330 रुपये
22 कैरेट – 1,48,800 रुपये
18 कैरेट – 1,21,750 रुपये
चेन्नई:
24 कैरेट – 1,64,180 रुपये
22 कैरेट – 1,50,500 रुपये
18 कैरेट – 1,25,700 रुपये
कोलकाता:
24 कैरेट – 1,62,330 रुपये
22 कैरेट – 1,48,800 रुपये
18 कैरेट – 1,21,750 रुपये
अहमदाबाद:
24 कैरेट – 1,62,380 रुपये
22 कैरेट – 1,48,850 रुपये
18 कैरेट – 1,21,800 रुपये
लखनऊ:
24 कैरेट – 1,62,260 रुपये
22 कैरेट – 1,48,950 रुपये
18 कैरेट – 1,21,900 रुपये
पटना:
24 कैरेट – 1,62,380 रुपये
22 कैरेट – 1,48,850 रुपये
18 कैरेट – 1,21,800 रुपये
हैदराबाद:
24 कैरेट – 1,62,330 रुपये
22 कैरेट – 1,48,800 रुपये
18 कैरेट – 1,21,750 रुपये