Saturday, April 18, 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 के 9 रंग: जानें किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ रहेगा

by Neha
चैत्र नवरात्रि 2026 के 9 रंग: जानें किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ रहेगा

चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी। जानें नवरात्रि के 9 रंग कौन से हैं और किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है। पूरी दिनवार रंग सूची और महत्व यहां पढ़ें।

चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी। यह पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में विशेष रंग पहनने की परंपरा है, जिसे शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना जाता है। हर दिन का रंग उस दिन पूजी जाने वाली देवी से जुड़ा होता है और उसका अपना आध्यात्मिक महत्व होता है।

also read: महावीर जयंती 2026: कब है महावीर जयंती? जानें महत्व,…

चैत्र नवरात्रि 2026 के दिनवार रंग और महत्व

19 मार्च 2026 – पीला रंग

नवरात्रि की शुरुआत पीले रंग से होती है। यह रंग सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन पीले वस्त्र पहनकर मां को पीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

20 मार्च 2026 – हरा रंग

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। हरा रंग विकास, शांति और संतुलन का प्रतीक है। यह जीवन में प्रगति का संकेत देता है।

21 मार्च 2026 – स्लेटी (ग्रे) रंग

इस दिन ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह धैर्य, मजबूती और कठिन परिस्थितियों में स्थिर रहने का प्रतीक है।

22 मार्च 2026 – नारंगी रंग

मां कूष्मांडा के दिन नारंगी रंग पहनना उत्साह और साहस का प्रतीक है। यह रंग आत्मविश्वास और नई ऊर्जा देता है।

23 मार्च 2026 – सफेद रंग

मां स्कंदमाता की पूजा के दिन सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह मन को शांत और निर्मल बनाता है।

24 मार्च 2026 – लाल रंग

मां कात्यायनी के दिन लाल रंग पहनना शक्ति, प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है। यह जीवन में जोश और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

25 मार्च 2026 – नीला रंग

मां कालरात्रि को समर्पित इस दिन नीला रंग पहनना शुभ है। यह साहस और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा का प्रतीक है।

26 मार्च 2026 – गुलाबी रंग

मां महागौरी के दिन गुलाबी रंग पहनने से जीवन में खुशहाली और सौम्यता आती है।

7 मार्च 2026 – बैंगनी (पर्पल) रंग

नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह आध्यात्मिक उन्नति और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है।

नवरात्रि रंगों का महत्व

नवरात्रि के रंग केवल परंपरा नहीं हैं, बल्कि ये सकारात्मक सोच, ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक हैं। इन रंगों का पालन करने से मां दुर्गा की कृपा और जीवन में खुशहाली प्राप्त होती है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा