Thursday, September 10, 2026

हरियाणा बजट 2026: पर्यटन और पशुपालन पर जोर, कुरुक्षेत्र में विकास की नई रफ्तार

by Versha
हरियाणा बजट 2026: पर्यटन और पशुपालन पर जोर, कुरुक्षेत्र में विकास की नई रफ्तार

हरियाणा बजट 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनता के सुझावों पर आधारित बजट, कुरुक्षेत्र में पर्यटन, पशुपालन, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देता है।

हरियाणा बजट 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पेश किया गया बजट प्रदेश में पर्यटन और पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस बजट को भाजपा नेताओं ने “जन-समर्पित” बताते हुए हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया बताया।

कुरुक्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी, मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर तुषार सैनी और पशुपालन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बजट प्रस्तुति सुनी और इसे आम जनता को समर्पित होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकारों के बजट चंडीगढ़ में तैयार किए जाते थे, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से सीधे सुझाव लिए और इन्हीं सुझावों के आधार पर बजट तैयार किया गया।

also read: हरियाणा बजट 2026‑27: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश…

चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि किसानों को जैविक खेती प्रमाणीकरण के लिए हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा किसानों को पशुपालन, मछली पालन और अन्य सहायक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

मीडिया को-ऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री का बजट शिक्षा, रोजगार और पर्यटन सहित पूरे प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को शामिल करते हुए बजट पेश किया गया है, जिससे हर वर्ग के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

यह बजट कुरुक्षेत्र समेत पूरे हरियाणा में विकास की नई गति लाने का संकेत देता है और प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा।

You may also like

आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’ मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’ अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल