Sunday, May 10, 2026

iPhone 17e लॉन्च: जानें क्यों खरीदना है फायदेमंद और किन कारणों से हो सकती है निराशा

by Versha
iPhone 17e लॉन्च: जानें क्यों खरीदना है फायदेमंद और किन कारणों से हो सकती है निराशा

iPhone 17e लॉन्च: A19 चिपसेट और 256GB स्टोरेज के साथ आईफोन 17e में दमदार फीचर्स, लेकिन पुराना डिजाइन, 60Hz डिस्प्ले और सिंगल कैमरा यूजर्स को दे सकते हैं निराशा।

ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज का बजट वर्जन iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे आकर्षक A19 चिपसेट, बढ़ी हुई स्टोरेज और अन्य कई फीचर्स के साथ पेश किया है, लेकिन कुछ उम्मीदों पर यह खरा नहीं उतरा। आइए जानते हैं, क्यों यह फोन खरीदना फायदेमंद हो सकता है और किन वजहों से आप इसे न खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

क्यों खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है?

कम कीमतiPhone 17e भारत में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ है। यह बजट वर्जन होने के कारण कई पावरफुल फीचर्स के साथ उपलब्ध है।

स्टोरेज का अपग्रेड – स्टैंडर्ड स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर 256GB कर दी गई है। अब फोटो, वीडियो और ऐप्स को संभालना आसान हो गया है।

शक्तिशाली प्रोसेसर – iPhone 17e में iPhone 17 वाला A19 चिपसेट लगा है। नए C1X मॉडम के साथ यह फोन शानदार कनेक्टिविटी और पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

also read: YouTube ने नया AI फीचर लॉन्च: Shorts से Full वीडियो बनाएँ…

किन कारणों से यह फोन निराश कर सकता है?

पुराना डिजाइन और डिस्प्ले – iPhone 17e का डिज़ाइन iPhone 16e जैसा ही है। साथ ही, डिस्प्ले अभी भी केवल 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जबकि यूजर्स को 120Hz की उम्मीद थी।

कमजोर कैमरा सेटअप – इस फोन में रियर कैमरा 48MP सिंगल और फ्रंट कैमरा 12MP है, जबकि iPhone 17 में 18MP का सिंगल कैमरा मिलता है।

नॉच बरकरार – लॉन्च से पहले कई रिपोर्ट्स में डायनामिक आईलैंड की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन iPhone 17e पुराने नॉच डिजाइन के साथ ही लॉन्च हुआ।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट