Saturday, August 15, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड, टीम में हुई नए धुरंधर खिलाड़ी की एंट्री

by Neha
टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड, टीम में हुई नए धुरंधर खिलाड़ी की एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की, पैट कमिंस की वापसी और तीन नए खिलाड़ी शामिल, मिचेल मार्श होंगे कप्तान।

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं: स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन, ऑलराउंडर कूपर कोनली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट।

इसके अलावा, टीम में अनुभवी और धमाकेदार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन को भी जगह मिली है, जो किसी भी मैच में खेल का रुख बदल सकते हैं।

पैट कमिंस की हुई टी20 टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है। उनके साथ अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और स्पिनर एडम जम्पा भी टीम में हैं। ये खिलाड़ी भारतीय पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को और खतरनाक बनाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार एक मजबूत और संतुलित टी20 टीम का ऐलान किया है, जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन मिश्रण है।

also read: BBL 2025-26: नए साल के पहले दिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान आमने-सामने, जानें लाइव मैच का समय और चैनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के मैच का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-बी में है, जिसमें श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड की टीमें भी शामिल हैं।

  • पहला मैच: 11 फरवरी, आयरलैंड के खिलाफ, आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम

  • दूसरा मैच: 13 फरवरी, जिम्बाब्वे के खिलाफ

  • तीसरा मैच: 16 फरवरी, श्रीलंका के खिलाफ

  • चौथा मैच: 20 फरवरी, ओमान के खिलाफ

इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की प्रारंभिक चरण में चार ग्रुप होंगे और हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी।

ऑस्ट्रेलियाई टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुन्हमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अनुभव और नई प्रतिभा के मिश्रण के साथ जीत के लिए तैयार है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी