Saturday, August 15, 2026

साल्मन फेसियल: क्या मछली के स्पर्म से बने इंजेक्शन से बढ़ सकती है खूबसूरती? जानें इस ब्यूटी ट्रेंड की सच्चाई

by Neha
साल्मन फेसियल: क्या मछली के स्पर्म से बने इंजेक्शन से बढ़ सकती है खूबसूरती? जानें इस ब्यूटी ट्रेंड की सच्चाई

क्या मछली के स्पर्म से बना इंजेक्शन आपकी खूबसूरती बढ़ा सकता है? जानें साल्मन फेसियल (Polynucleotide Treatment) के फायदे, कीमत और संभावित साइड इफेक्ट्स। क्या यह स्किन रेजेनेरेशन में सच में मदद करता है?

ब्यूटी इंडस्ट्री में खूबसूरती बढ़ाने के लिए रोज नए ट्रेंड्स सामने आते हैं। आजकल एक नया और चौंकाने वाला ट्रेंड चल रहा है, जिसे सल्मन फेसियल या ट्राउट मछली के स्पर्म से बने इंजेक्शन के नाम से जाना जा रहा है। यह उपचार पश्चिमी देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें मछली के स्पर्म से निकाले गए डीएनए फ्रैगमेंट्स को चेहरे पर इंजेक्ट किया जाता है, जिससे त्वचा की सैल्फ-रेजेनरेशन होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि क्या यह सच में खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है या यह महज एक अफवाह है।

मछली के स्पर्म से स्किन ट्रीटमेंट: क्यों है यह ट्रेंड?

वहीं कुछ ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्राउट या साल्मन मछली के डीएनए और इंसान के डीएनए में काफी समानता है। यही कारण है कि इसे शरीर आसानी से स्वीकार कर लेता है, जिससे त्वचा के सेल्स सक्रिय हो जाते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कोलेजन और इलास्टिन जैसे प्रोटीन का उत्पादन बढ़ता है, जो त्वचा को कसावट और युवा बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ट्रीटमेंट उन लोगों के लिए आदर्श है जो अपनी त्वचा को ताजगी देना चाहते हैं और मुंहासों के निशान कम करना चाहते हैं।

also read: क्या डायपर पहनने से बच्चों की किडनी खराब होती है? जानें…

एक्सपर्ट्स की राय: क्या यह सच में कारगर है?

इस ट्रीटमेंट को पॉली-न्यूक्लियोटाइड्स (PNPs) के नाम से जाना जाता है, जिसे हाल ही में स्किनकेयर इंडस्ट्री में एक चमत्कारी इलाज के रूप में पेश किया जा रहा है। ब्रिटेन और अन्य देशों में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई सेलिब्रिटीज जैसे चार्ली XCX ने इस प्रक्रिया को अपनाया और इसे “डीप स्किन विटामिन्स” के रूप में बताया।

सुज़ैन मैन्सफ़ील्ड, जो डर्मा फोकस नामक कंपनी में काम करती हैं, कहती हैं कि यह ट्रीटमेंट स्किन रेजेनेरेशन की दिशा में एक नई क्रांति ला सकता है। उनके अनुसार, यह प्रक्रिया झुर्रियों, निशानों, और फाइन लाइंस को कम कर सकती है, जिससे त्वचा में ताजगी और नयापन आ सकता है।

साल्मन फेसियल की कीमत और साइड इफेक्ट्स

Salmon Facial या Polynucleotide Treatment की कीमत कुछ खास नहीं है। इस उपचार की एक सत्र की लागत लगभग 200 से 500 पाउंड तक हो सकती है। आमतौर पर इसे तीन सत्रों में किया जाता है और इसके बाद हर 6 से 9 महीने में एक बूस्टर इंजेक्शन लिया जाता है।

हालांकि, इस प्रक्रिया की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद कुछ स्किन एक्सपर्ट्स इससे सतर्क हैं। डॉ. जॉन पाग्लियारी, एक ऑस्ट्रेलियाई स्किन एक्सपर्ट, का कहना है कि “हम जानते हैं कि न्यूक्लियोटाइड्स शरीर के लिए आवश्यक होते हैं, लेकिन क्या साल्मन डीएनए के छोटे टुकड़े हमारे शरीर के डीएनए जैसा असर डालेंगे? इस पर पर्याप्त डेटा नहीं है।”

क्या यह सच में त्वचा के लिए लाभकारी है?

इस उपचार के परिणामों को लेकर अभी भी मिश्रित राय है। कुछ प्रारंभिक शोध यह दर्शाते हैं कि पॉली-न्यूक्लियोटाइड्स त्वचा को नया जीवन दे सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इसके दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी