Sunday, July 26, 2026

डॉ. कृष्णलाल मिड्डा ने जींद में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

by Neha
डॉ. कृष्णलाल मिड्डा ने जींद में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर डॉ. कृष्णलाल मिड्डा ने विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का उद्घाटन किया। लाइट एंड साउंड शो में गुरु जी के बलिदान, त्याग और मानवता के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्डा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश की कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 नवंबर से गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई है।

डॉ. मिड्डा ने जींद में आयोजित “हिंद की चादर” लाइट एंड साउंड शो के भव्य आयोजन के अवसर पर कहा कि गुरु जी का बलिदान उस समय की याद दिलाता है, जब जुल्म और अत्याचार हर ओर फैले हुए थे और लोग अपने धर्म की स्वतंत्रता के लिए तरस रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्श, त्याग और अमर विरासत को समर्पित है।

also read: श्री गुरु तेग बहादुर जी: विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम…

इस अवसर पर प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक झलकियों और लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु जी के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश आम जन तक पहुँचाया गया। शो में उनके जीवन वृतांत को इस तरह प्रस्तुत किया गया कि सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से सजीव प्रतीत हुए।

डॉ. मिड्डा ने यह भी बताया कि राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जो पूरे हरियाणा में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और उनके बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच