Friday, August 14, 2026

बिहार चुनाव 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार हमला – कहा, ‘विकास नहीं बुर्का चाहिए, फर्जी वोट डालेंगे लेकिन चेहरा नहीं दिखाएंगे

by Neha
बिहार चुनाव 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार हमला – कहा, ‘विकास नहीं बुर्का चाहिए, फर्जी वोट डालेंगे लेकिन चेहरा नहीं दिखाएंगे

बिहार चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर हमला किया, कहा ‘विकास नहीं बुर्का चाहिए’। फर्जी वोटिंग की चेतावनी देते हुए उन्होंने माफिया राज खत्म करने का संकल्प जताया। पढ़ें पूरा विश्लेषण।

बिहार चुनाव के बीच दानापुर विधानसभा क्षेत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी विकास की बात नहीं करते, उन्हें विकास नहीं बल्कि बुर्का चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आरजेडी बिहार की प्रगति को रोकने के लिए साजिश रच रहे हैं और फर्जी वोट डालवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने असली चेहरे को छिपा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा, “फर्जी वोट डलवाएंगे लेकिन चेहरा नहीं दिखवाएंगे। विदेश में तीर्थ यात्रा करेंगे, एयरपोर्ट पर पासपोर्ट और फोटो दिखाएंगे, लेकिन बिहार में वोटिंग के वक्त बुर्का को लेकर विवाद खड़ा करेंगे। उनका मकसद बिहार के गरीबों के हकों पर डाका डालना है।”

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि साईं चांडूराम…

उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर माफिया राज चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल हर जिले में माफिया पालते थे और पैसा विदेश के बैंकों में जमा करते थे। लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और माफिया राज को खत्म किया जा रहा है। योगी ने कहा कि अब भ्रष्टाचार फैलाने वालों को जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।

बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ का यह बयान विपक्ष पर तीखा प्रहार माना जा रहा है, जो आगामी चुनावों के राजनीतिक माहौल को और गरमा देगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी