Sunday, April 19, 2026

IND vs WI 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने बनाया इतिहास, बने भारत के पहले तेज गेंदबाज जो तीनों फॉर्मेट में खेले 50-50 मैच

by Neha
IND vs WI 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने बनाया इतिहास, बने भारत के पहले तेज गेंदबाज जो तीनों फॉर्मेट में खेले 50-50 मैच

IND vs WI 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए इतिहास रचते हुए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 50-50 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बनकर एमएस धोनी और विराट कोहली के क्लब में जगह बनाई। पढ़ें पूरी खबर।

IND vs WI 2nd Test: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50-50 मैच खेले हैं। इस उपलब्धि के साथ वे एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

जसप्रीत बुमराह का 50वां टेस्ट मैच और शानदार प्रदर्शन

31 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ने 2016 में वनडे और टी20 डेब्यू किया था, जबकि उनका टेस्ट डेब्यू 2018 में हुआ। अब दिल्ली में खेल रहे दूसरे टेस्ट में यह उनका 50वां टेस्ट मैच है। अब तक के 49 टेस्ट मैचों में बुमराह ने कुल 222 विकेट हासिल किए हैं और 15 बार फाइव विकेट हॉल किया है। वनडे में उन्होंने 89 मैचों में 149 विकेट और टी20 में 75 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। वनडे में भी उनके नाम 5 फाइव विकेट हॉल हैं।

also read: शिवम दुबे का धमाकेदार प्रदर्शन: 62 गेंदों में शतक और एक…

विराट कोहली, एमएस धोनी और अन्य दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए बुमराह

जसप्रीत बुमराह अब भारत के सातवें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हर फॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेले हैं। इससे पहले यह उपलब्धि एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल के नाम है। बुमराह की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है।

भारत ने पहले सेशन में बनाए 94 रन, यशस्वी जायसवाल ने किया अर्धशतक पूरा

मैच के पहले सेशन में भारत ने 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे सेशन के शुरूआती ओवर में यशस्वी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए थे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा