दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च की 300 नई ‘देवी’ इलेक्ट्रिक बसें, यमुनापार को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी का तोहफा

by Neha
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च की 300 नई 'देवी' इलेक्ट्रिक बसें, यमुनापार को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी का तोहफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुनापार के लिए 300 नई ‘देवी’ इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कीं। ये बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और 2026 तक पूरी दिल्ली को इलेक्ट्रिक परिवहन से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 300 नई ‘देवी’ (Delhi Electric Vehicle Interconnector) इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नई एसी ईवी बसें खास तौर पर यमुनापार क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तैनात की गई हैं। इसके साथ ही, सरकार ने इन रूट्स पर रेशनलाइज सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक और कुशल होगी।

2026 तक दिल्ली होगी पूरी तरह इलेक्ट्रिक: सीएम रेखा गुप्ता

सीएम गुप्ता ने कहा कि “2026 के अंत तक दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएगी। नई ‘देवी’ बसें पैनिक बटन, CCTV कैमरे और ऑटोमेटेड पेमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों को सुनिश्चित करती हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने यमुनापार की इंटरकनेक्टिविटी को सुधारने के लिए रेशनलाइज्ड रूट्स पर 300 ईवी बसें शुरू की हैं। अब दिल्ली के हर कोने से यमुनापार का सीधा कनेक्शन संभव होगा।”

डीटीसी के बेड़े में अब कुल 974 ‘देवी’ बसें

नई 300 बसों के जुड़ने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के पास अब कुल 974 इलेक्ट्रिक ‘देवी’ बसों का बेड़ा हो गया है। सीएम ने बताया कि यह फैसला आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर की गई एक वैज्ञानिक स्टडी के आधार पर लिया गया, जिसमें पता चला कि कई रूट्स पर बसें होते हुए भी कनेक्टिविटी कमजोर थी।

also read: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 लेन वाले नंद नगरी…

पिछली सरकार पर सीएम का हमला

अपने भाषण में सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ट्रांस यमुना क्षेत्र को पूर्व सरकारों ने नजरअंदाज़ किया। ट्रांस यमुना डेवलपमेंट बोर्ड तक को बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर दिल्ली के हर नागरिक को बराबर सुविधा और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज