Saturday, April 18, 2026

DELHI NEWS: दिल्ली को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी बढ़ोतरी, शुरू किए गए 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर।

by editor
DELHI NEWS: दिल्ली को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी बढ़ोतरी, शुरू किए गए 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर।

DELHI NEWS : बुधवार को दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई मिली, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 जनऔषधि केंद्र और सभी सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री रविंद्र इंद्राज, वरिष्ठ विधायक और अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी गंभीरता के साथ आधुनिक, पारदर्शी और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को सभी तक पहुंचाने के मिशन पर काम कर रही है। आज शुरू किए गए केंद्र इसी दिशा में प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

दिल्ली में कुल 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाने की योजना है, जिनमें से जून में 33 और जुलाई में 34 केंद्र पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। यह गति सरकार की सक्रियता और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

नई HIMS प्रणाली के लागू होने से ओपीडी पंजीकरण, जांच, रिपोर्ट, दवाओं की आपूर्ति और एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होंगी, जिससे नागरिकों को सुविधाएं तेज़ और अधिकार स्वरूप प्राप्त होंगी।

सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए, पिछले महीने 17 जनऔषधि केंद्र खोले गए थे, जिनके साथ अब 8 और केंद्र जुड़ गए हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिलने वाली सेवाएं:

  • मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल

  • मुफ्त टीकाकरण

  • मानसिक स्वास्थ्य परामर्श

  • टीबी व कुष्ठ रोगों का उपचार

  • डायबिटीज और बीपी की नियमित जांच

  • निःशुल्क लैब टेस्ट

  • सेवा भावना से युक्त व्यवहार

अब तक 93 लाख से अधिक नागरिकों की आभा आईडी (Ayushman Bharat Health Account) बन चुकी है, जिससे उनका स्वास्थ्य डेटा डिजिटल रूप से पूरे देश में उपलब्ध रहेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा