Monday, July 27, 2026

Karthik Aryan निभाएंगे स्नेक मैन का किरदार! फिल्म में होगी नाग से टक्कर, जानिए क्या है इसका नाम!

by editor
Karthik Aryan निभाएंगे स्नेक मैन का किरदार! फिल्म में होगी नाग से टक्कर, जानिए क्या है इसका नाम!

इस वक्त Karthik Aryan के पास कई फिल्में लाइन में हैं। फिलहाल वह अनुराग बसु की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके कई सीन पहले ही लीक हो चुके हैं। इसके अलावा, वह करण जौहर के साथ भी एक नई फिल्म में नज़र आने वाले हैं, जिसमें उनकी भिड़ंत एक नाग से होगी। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, साथ ही इसके टाइटल से भी पर्दा उठ गया है।

Karthik Aryan को आपने पहले मंजुलिका से टक्कर लेते देखा है और कई फिल्मों में रोमांटिक अवतार में भी। लेकिन इस बार उनका नया प्लान कुछ हटके है और पूरी तरह धमाकेदार भी। वो मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म में एक नाग से भिड़ते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका सीधा सामना नाग से होगा। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे धर्मा प्रोडक्शन और महावीर जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले कार्तिक करण जौहर की फिल्म “तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी” में भी नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम ली है। वहीं अब उनकी नाग वाली फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है – NAAGZILAA

Karthik Aryan का किरदार कैसा होगा फिल्म में?
 कार्तिक आर्यन फिल्म में नाग से टक्कर लेते नजर आएंगे। उनका किरदार ‘स्नेक मैन’ जैसा होगा, जिसमें वो नागों को पकड़ते और उनसे लड़ते दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म में उनका लुक और रोल को कैसे पेश किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पहला लुक कब होगा रिलीज?
उसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म का पहला लुक तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका पोस्टर रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस पोस्टर को देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे। यह एक क्रिएचर कॉमेडी फिल्म है, जिसके लिए काफी सोच-समझकर तैयारी की गई है। टीवी पर ‘नागिन’ जैसे शोज को काफी लोकप्रियता मिली है, और इस विषय पर पहले भी कई प्रयोग होते रहे हैं। 1980 के दशक में भी इसी तरह की कहानियां देखने को मिलती थीं। डायरेक्टर इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से काम कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि करण जौहर को भी यह आइडिया बेहद पसंद आया है।

फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू?
फिलहाल यह प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन फेज में है। इसकी शूटिंग सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी। मेकर्स की योजना है कि फिल्म को 2026 के दूसरे हाफ में सिनेमाघरों में उतारा जाए। दरअसल, अनुराग बसु की फिल्म खत्म करने के बाद कार्तिक आर्यन करण जौहर की इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। वहीं, पति पत्नी और वो 2 भी जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा