CM Bhajan Lal Sharma ने मेट्रो मार्ग निर्धारण की बैठक आयोजित की।

by editor
CM Bhajan Lal Sharma ने मेट्रो मार्ग निर्धारण की बैठक आयोजित की।

CM Bhajan Lal Sharma ने सीतापुरा (गोनेर मोड़) से अंबाबाड़ी (टोडी मोड़) तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर (फेज-2) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को 31 मार्च, 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी किए जाएं और परियोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

CM Bhajan Lal Sharma ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार जयपुर में मेट्रो सेवा के विस्तार को लेकर गंभीर है और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना चाहती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फेज-2 के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे प्रतापनगर, टोंक रोड, सीकर रोड, विद्याधर नगर और सीतापुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता

CM Bhajan Lal Sharma ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीतापुरा-अंबाबाड़ी मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए स्टेशनों को पोड टैक्सी सिस्टम से जोड़ा जाए। उन्होंने मेट्रो रूट के अलाइनमेंट पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेट्रो परियोजना की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें बताया गया कि केंद्र सरकार और जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (JMRC) की संयुक्त उद्यम कंपनी के माध्यम से प्रदेश में निर्माणाधीन और भविष्य की सभी मेट्रो रेल परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव श्री आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी श्री वैभव गालरिया, जयपुर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती आनंदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!