Monday, July 27, 2026

DARPG :प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिकों और सरकार को निकट लाने के लिए ई-सेवाओं को बढ़ावा देने पर महत्वपूर्ण जोर

by editor
DARPG

DARPG ने सेवा वितरण में सुधार के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान करने हेतु सेवा का अधिकार(आरटीएस) आयुक्तों की बैठक का आयोजन किया

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिकों और सरकार को करीब लाने के लिए ई-सेवाओं को बढ़ावा देकर सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान और सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्यों/केंद्र शासित राज्यों के सेवा का अधिकार (आरटीएस) मुख्य आयुक्तों और आयुक्तों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान साझा की गई सर्वोत्तम कार्यप्रणाली में आरटीएस आयोग हरियाणा की ऑटो-अपील प्रणाली, राजस्थान का राज संपर्क 181 कॉल सेंटर और बिहार की बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी शामिल थीं। बैठक की अध्यक्षता डीएआरपीजी सचिव ने की और इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, मेघालय के आरटीएस मुख्य आयुक्त/आयुक्त और बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव और राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने भाग लिया। देश भर में ई-सेवाओं की संख्या वर्ष 2024 में बढ़कर 18500 हो गई है, जो ई-सेवाओं के रूप में प्रदान की जा रही कुल सेवाओं का 74 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001080T.jpg

श्री वी. श्रीनिवास, सचिव, डीएआरपीजी की अध्यक्षता में सेवा का अधिकार आयुक्तों के साथ बैठक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H8ZW.jpg

श्री वी. श्रीनिवास, सचिव, डीएआरपीजी, उद्घाटन भाषण देते हुए

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00351MX.jpg

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र, आईएएस, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और बिहार आरटीपीएस पोर्टल पर एक प्रस्तुति देते हुए

*******

You may also like

Leave a Comment

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा