Saturday, July 25, 2026

Surajkund Fair की टिकट कहां और कैसे खरीदें? जानें तारीख, समय और थीम समेत पूरी जानकारी

by editor
Surajkund Fair की टिकट कहां और कैसे खरीदें? जानें तारीख, समय और थीम समेत पूरी जानकारी

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आयोजित होने वाले 38वें Surajkund Fair की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अरावली पहाड़ियों की तलहटी में लगने वाला यह मेला 7 फरवरी से शुरू होगा। आइए जानते हैं मेले की टिकट की कीमतें और बुकिंग के बारे में…

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हर साल आयोजित होने वाला Surajkund Fair 2025 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल 38वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट फेस्ट 7 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। अरावली पहाड़ियों की खूबसूरत तलहटी में लगने वाला यह मेला न केवल भारतीय संस्कृति और कला की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि हैंडीक्राफ्ट शॉपिंग, विभिन्न देशों के व्यंजनों का स्वाद और मनोरंजन के अनेक विकल्प भी प्रदान करेगा। म्यूजिकल नाइट्स, पारंपरिक लोक नृत्य और कठपुतली नाटक जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकेगा, और दुनियाभर के कलाकार और कारीगर यहां अपना हुनर दिखाएंगे।

दिल्ली मेट्रो के ऐप और स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे टिकट

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार Surajkund Fair 2 राज्य की थीम पर आधारित होगा, जिसमें ओडिशा और मध्य प्रदेश की थीम शामिल होगी। बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड को मेले का पार्टनर कंट्री बनाया गया है, जो सभी बिम्सटेक संगठन से जुड़े हैं। नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडक्राफ्ट एसोसिएशन को मेले का कल्चरल पार्टनर बनाया गया है। दिल्ली मेट्रो (DMRC) को टिकटिंग पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है, और दिल्ली मेट्रो के ऐप और स्टेशनों पर मेले के टिकट उपलब्ध होंगे। मेले से संबंधित सारी जानकारी और डिटेल्स Surajkundmela.co.in पर उपलब्ध होगी। मेले में लोग सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आ सकते हैं।

छात्रों को टिकट पर विशेष छूट मिलेगी।

Surajkund Fair की टिकट की कीमत मांग के अनुसार 100 से 200 रुपये तक हो सकती है। सप्ताह के दिनों में टिकट की कीमत लगभग 120 रुपये हो सकती है, जबकि वीकेंड पर यह 180 रुपये में मिल सकता है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सप्ताह के दिनों में आईडी प्रूफ दिखाने पर टिकट पर 50% की छूट मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सैनिकों के लिए भी टिकट पर 50% की छूट उपलब्ध होगी। पर्यटकों के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान होगा, साथ ही गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा की व्यवस्था भी होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए ई-शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच