Friday, August 28, 2026

CM  Bhagwant Singh ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका, संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी

by editor
CM  Bhagwant Singh ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका, संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी

CM  Bhagwant Singh : नए जोश, जुनून, समर्पण और वचनबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया

पंजाब के CM  Bhagwant Singh Mannने आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहिब की ओर से दिखाए मार्ग पर चलते हुए नए जोश, लगन, समर्पण और वचनबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का प्रण लिया।

आज यहां रोपड़ के गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरु ने हमें जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने का उपदेश दिया था। CM  Bhagwant Singh ने कहा कि इस पवित्र दिन पर हमें सभी को लोगों की सेवा के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और तनदेही के साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का महान जीवन और दर्शन मानवता को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का शांति, मानवता, प्यार और आपसी भाईचारे का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हो जाता है। CM  Bhagwant Singh ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग की भलाई को सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। उन्होंने यह भी अरदास की कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे की डोर दिन-ब-दिन और मजबूत हो और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। CM  Bhagwant Singh ने लोगों से इस पवित्र दिन को जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर श्रद्धा भावना और तनदेही के साथ मनाने का आह्वान किया।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम