Saturday, September 19, 2026

PM Narendra Modi ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में एथलीट प्रीति पाल को दूसरा पदक जीतने पर बधाई दी

by ekta
PM Narendra Modi ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में एथलीट प्रीति पाल को दूसरा पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक 2024 में दूसरा पदक जीतने पर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट प्रीति पाल को बधाई दी।

23 वर्षीय खिलाड़ी ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गईं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया

“प्रीति पाल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, #पैरालंपिक2024 के इसी संस्करण में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने दूसरा पदक अपने नाम कर लिया! वह भारत के लोगों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका समर्पण वास्तव में सराहनीय है।
#Cheer4Bharat”

source:  https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’