Monday, July 27, 2026

Amit Shah: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ लहराने की अपील की

by ekta
Amit Shah: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ लहराने की अपील की

Amit Shah: आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बीते 2 वर्षों से बना जन-जन का अभियान

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक

#HarGharTiranga अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।

आज X प्लेटफार्म पर किए गए एक पोस्ट में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। #HarGharTiranga अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।”

SOURCE:  https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच