Sunday, May 10, 2026

32 छक्के, 97 चौकों की बरसात,इंग्लैंड में Vaibhav Suryavanshi और मुशीर खान ने किया धमाका

by editor
32 छक्के, 97 चौकों की बरसात,इंग्लैंड में Vaibhav Suryavanshi और मुशीर खान ने किया धमाका

इंग्लैंड दौरे पर जहां एक ओर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, वहीं दूसरी ओर युवा सितारे Vaibhav Suryavanshi और मुशीर खान ने भी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त पारियों से इंग्लैंड में तहलका मचा दिया।

वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी

14 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए 5 मैचों की वनडे सीरीज़ में अहम योगदान दिया। शुरू की दो पारियों में अर्धशतक से चूकने के बाद उन्होंने तीसरे मैच में मात्र 31 गेंदों में 86 रन ठोक दिए, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। फिर चौथे मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों में शतक जड़कर 12 साल पुराना यूथ ODI रिकॉर्ड तोड़ा और 143 रन की धमाकेदार पारी खेली।

इस सीरीज़ में Vaibhav Suryavanshi ने कुल 355 रन बनाए, जिसमें 29 छक्के और 30 चौके शामिल हैं। वह अंडर-19 सीरीज़ में 350+ रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज़ रहे, जिनका स्ट्राइक रेट 174.01 और औसत 71 का रहा।

मुशीर खान का लगातार शतक जड़ना

20 वर्षीय मुशीर खान ने मुंबई इमर्जिंग टीम के लिए तीन मैचों में तीन शतक ठोक दिए।

  • 30 जून को नॉटिंघमशर सेकेंड इलेवन के खिलाफ 123 रन (14 चौके)

  • 3 जुलाई को चैलेंजर्स टीम के खिलाफ 125 रन (11 चौके, 1 छक्का)

  • 7 जुलाई को 154 रन की शानदार पारी (146 गेंद, स्ट्राइक रेट 105.48)

अब तक मुशीर खान ने 3 मैचों में कुल 402 रन बना डाले हैं।

मिलकर बनाए 757 रन और बरसाए 129 बाउंड्री

दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की धरती पर कुल 757 रन बनाए हैं। वैभव ने 29 छक्के और 30 चौके, जबकि मुशीर ने 3 छक्के और 67 चौके लगाए। यानी दोनों मिलाकर 32 छक्के और 97 चौके जड़ चुके हैं।

इन युवा सितारों की शानदार फॉर्म ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य में दो मजबूत बल्लेबाज़ मिलने जा रहे हैं।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट