Wednesday, September 9, 2026

उद्योग भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस—

by editor
उद्योग भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस—

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मुख्यालय (उद्योग भवन) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) श्री शिखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन भी किया गया।

इस अवसर पर रीको के प्रबंध निदेशक श्री सुरेश ओला, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कार्मिकों में रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्री संजय झा, निजी सचिव श्री महेन्द्र कुमार जैन, अनुभाग अधिकारी श्री आशीष शर्मा एवं पम्प ड्राइवर-द्वितीय श्री राजेश कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री हिमांशु जोशी एवं कनिष्ठ सहायक श्री ठाकुरसी मीणा, आरएसएमएम के प्रबंधक (एफएनए) श्री मुकेश कुमार एवं निजी सहायक (एस) श्री उमेश पालीवाल, राजसीको की वरिष्ठ सहायक श्रीमती ललिता व्यास तथा राजस्थान वित्त निगम की उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्का सालुजा एवं प्रबंधक श्री सलिल अम्बर मिंज शामिल हैं

सम्मानित कार्मिक—

*श्री संजय झा, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक, रीको

* श्री महेन्द्र कुमार जैन, निजी सचिव, रीको

* श्री आशीष शर्मा, अनुभाग अधिकारी, रीको

* श्री राजेश कुमार, पम्प ड्राइवर-द्वितीय, रीको

* श्री हिमांशु जोशी, सहायक आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

* श्री ठाकुरसी मीणा, कनिष्ठ सहायक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

* श्री मुकेश कुमार, प्रबंधक (एफएनए), आरएसएमएम

* श्री उमेश पालीवाल, निजी सहायक (एस), आरएसएमएम

* श्रीमती ललिता व्यास, वरिष्ठ सहायक, राजसीको

* श्रीमती अल्का सालुजा, उप महाप्रबंधक, राजस्थान वित्त निगम

* श्री सलिल अम्बर मिंज, प्रबंधक, राजस्थान वित्त निगम

You may also like

अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों?