Zimbabwe T20 Squad vs India: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। सिकंदर रजा कप्तान होंगे, देखें पूरी स्क्वॉड लिस्ट।
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी गई है। सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। ऑलराउंडर वेस्ले मधेवी की टीम में वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज तफादजवा सिगा को पहली बार राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की चुनौती
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज में मेजबान टीम आत्मविश्वास, दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमेंिंकू सिंह, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रिंस यादव के साथ उतरेगी। हाल के प्रदर्शन को देखते हुए जिम्बाब्वे भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगा।
हालांकि, दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 11 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 मुकाबलों में जीत मिली है।
also read: AUS vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के…
जिम्बाब्वे T20 स्क्वॉड
जिम्बाब्वे टीम में सिकंदर रजा के अलावा ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवी, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा और तफादजवा सिगा को शामिल किया गया है।
भारत की युवा टीम पर भी रहेगी नजर
भारत की टी20 टीम में भी कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को आयोजित होगा।
इस सीरीज में युवा भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी, वहीं जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को चुनौती देने की कोशिश करेगा।