AUS vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का किया ऐलान, पैट कमिंस की हुई वापसी

AUS vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का किया ऐलान, पैट कमिंस की हुई वापसी

AUS vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम घोषित की। पैट कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड की वापसी, जानें पूरा स्क्वाड।

AUS vs BAN Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है, जो लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला दिसंबर में खेला था। इसके बाद वह टीम से बाहर चल रहे थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वह टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे।

स्टार गेंदबाजों की भी हुई वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत गेंदबाजी इकाई को शामिल किया है। पैट कमिंस के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी 13 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा हैं।

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन की भी टीम में वापसी हुई है। टीम में बैकअप तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के साथ ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर और कैमरून ग्रीन को भी जगह दी गई है।

बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दिग्गज खिलाड़ियों पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी का जिम्मा ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जेक वेदरल्ड जैसे खिलाड़ियों पर होगा। हालांकि माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को इस टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई है।

also read: Vaibhav Suryavanshi Next Match: वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे…

जॉर्ज बेली ने खिलाड़ियों की वापसी पर जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया के चयन प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा कि नेशनल सिलेक्शन पैनल पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की वापसी का इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने अपनी चोटों से उबरने के लिए पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि भले ही टीम में 13 खिलाड़ियों को चुना गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध रहेंगे। आने वाले व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों को अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने के मौके मिलते रहेंगे।

कब खेले जाएंगे टेस्ट मुकाबले?

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में 13 से 17 अगस्त तक खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच मैके में 22 से 26 अगस्त के बीच आयोजित होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश चौथे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।

Related posts

Vaibhav Suryavanshi Next Match: वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला? जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में मिलेगा मौका

अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर करने की मांग! लाखों फैंस ने साइन की ऑनलाइन याचिका, जानिए पूरा मामला

FIFA World Cup 2026 से बाहर किए गए रेफरी Rob Dieperink की मौत, 38 साल की उम्र में निधन से फुटबॉल जगत में शोक