Saturday, April 18, 2026

अरुणाचल प्रदेश को 5100 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – “अब पूर्वोत्तर बन रहा विकास का प्रतीक”

by Neha
अरुणाचल प्रदेश को 5100 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – "अब पूर्वोत्तर बन रहा विकास का प्रतीक"

पीएम मोदी ने अरुणाचल को 5100 करोड़ की विकास परियोजनाएं दीं। बोले- कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को नजरअंदाज किया, अब बनेगा विकास का केंद्र।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य को 5100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने Next Gen GST, डबल इंजन सरकार और पूर्वोत्तर भारत के समग्र विकास पर विस्तार से बात की।

“तीन बड़ी वजहों से आज का दिन विशेष है” – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन मेरे लिए तीन कारणों से बेहद खास है – पहला, नवरात्र के पावन अवसर पर अरुणाचल के पवित्र पहाड़ों का दर्शन मिला। दूसरा, देश में नेक्स्ट जेनरेशन GST आज से लागू हो गई है। और तीसरा, आज अरुणाचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले अनेक प्रोजेक्ट्स की सौगात दी जा रही है।”

कांग्रेस पर निशाना – “दो सीटों वाला राज्य समझकर किया नजरअंदाज”

पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस सोचती थी कि अरुणाचल में तो सिर्फ दो लोकसभा सीटें हैं, तो इतना ध्यान क्यों दिया जाए? इसी मानसिकता ने पूरे नॉर्थ ईस्ट को दशकों तक पीछे कर दिया।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 10 वर्षों में अरुणाचल को सिर्फ 6000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि बीजेपी सरकार ने 10 वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का केंद्रीय टैक्स हिस्सा राज्य को दिया है।

also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर अमित शाह का बड़ा…

“अब दिल्ली दूर नहीं, दिल्ली आपके पास आ रही है”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब सरकार केवल दिल्ली में बैठकर फैसले नहीं करती, बल्कि मंत्री और अधिकारी खुद ग्राउंड लेवल पर जाकर काम का निरीक्षण करते हैं। “मैं पिछले हफ्ते मिजोरम और मणिपुर गया था। हम चाहते हैं कि दिल्ली की दूरी नहीं, डिलीवरी की नीति लागू हो।”

GST बचत उत्सव और व्यापारियों के लिए नया दौर

प्रधानमंत्री ने ‘GST बचत उत्सव’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों को नई उम्मीद मिली है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और देखा कि कैसे GST 2.0 सुधारों ने बाजार में उत्साह और विश्वास जगाया है।

पूर्वोत्तर का भविष्य उज्ज्वल

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि “पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का केंद्र बन रहा है, जहां हर गांव, हर जिला आधुनिक सुविधाओं से जुड़ेगा। बीजेपी की डबल इंजन सरकार इसका जीवंत उदाहरण है।”

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा