Saturday, August 15, 2026

Global Billionaires: दुनिया के 12 अरबपतियों के पास आधी मानवता से ज्यादा दौलत, AI कंपनियों ने बढ़ाई संपत्ति

by Neha
दुनिया के 12 अरबपतियों के पास आधी मानवता से ज्यादा दौलत, AI कंपनियों ने बढ़ाई संपत्ति

Global Billionaires: साल 2025 में दुनिया के अरबपतियों की संख्या 3,000 पार, कुल संपत्ति 18.3 ट्रिलियन डॉलर। सिर्फ 12 सबसे अमीर लोगों के पास आधी दुनिया से भी ज्यादा दौलत। AI कंपनियों ने बढ़ाई संपत्ति।

Global Billionaires: दुनिया में अरबपतियों की संख्या साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। चैरिटी संगठन ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार दुनिया में अरबपतियों की संख्या 3,000 के पार हो गई है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति अब 18.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

आधी दुनिया की संपत्ति के बराबर दौलत

रिपोर्ट में बताया गया कि केवल 12 सबसे अमीर लोगों के पास इतनी दौलत है कि यह दुनिया की आधी आबादी यानी लगभग 4 अरब लोगों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी है, जबकि अन्य देशों में भी अरबपतियों की संपत्ति में डबल डिजिट वृद्धि देखने को मिली।

also read: Today Silver Price: चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: ढाई महीने में…

AI कंपनियों ने बढ़ाया अमीरी का ग्राफ

ऑक्सफैम की स्टडी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंपनियों के वैल्यूएशन में वृद्धि ने अरबपतियों की संपत्ति में और तेजी लाई। नवंबर 2024 से ग्रोथ की रफ्तार 16.2% रही, जो 2020 के बाद से औसत से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति (2025)

नामकंपनीनेटवर्थ
एलन मस्कटेस्ला और स्पेसएक्स779.6 बिलियन डॉलर
लैरी पेजगूगल270 बिलियन डॉलर
जेफ बेजोसअमेज़न249.8 बिलियन डॉलर
सर्गेई ब्रिनगूगल249.1 बिलियन डॉलर
लैरी एलिसनओरेकल240.6 बिलियन डॉलर
मार्क जुकरबर्गफेसबुक212.8 बिलियन डॉलर
बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिलीLVMH182.4 बिलियन डॉलर
जेनसेन हुआंगNVIDIA (सेमीकंडक्टर्स)161.7 बिलियन डॉलर
वॉरेन बफेटबर्कशायर हैथवे146.1 बिलियन डॉलर
अमानसियो ओर्टेगाज़ारा143.1 बिलियन डॉलर

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

ऑक्सफैम ने यह भी चेतावनी दी है कि अरबपतियों की संपत्ति इतनी तेजी से बढ़ रही है कि इससे वैश्विक आर्थिक असमानता और अधिक बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशकों और अमीर लोगों की बढ़ती संपत्ति समाज में असमानता और वित्तीय अंतर को गहरा कर रही है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी