Women Diet Tips: 35 साल के बाद महिलाओं के लिए सही डाइट और हेल्दी फूड टिप्स: क्या खाएं और क्या बचाएं

Women Diet Tips: 35 साल के बाद महिलाओं के लिए सही डाइट और हेल्दी फूड टिप्स: क्या खाएं और क्या बचाएं

Women Diet Tips: 35 के बाद महिलाओं की डाइट: जानें कौन से फूड्स शामिल करें और किन चीजों से बचें। प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और ओमेगा-3 युक्त हेल्दी डाइट से स्वास्थ्य, वजन और हड्डियों की मजबूती बनाए रखें।

Women Diet Tips: 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हॉर्मोनल और मेटाबॉलिक बदलाव शुरू हो जाते हैं। इस उम्र में थायरॉइड असंतुलन, एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी, विटामिन डी और बी12 की कमी, हाई बीपी, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, कई महिलाओं में पीसीओएस, अनियमित पीरियड्स या प्री-मेनोपॉज के लक्षण भी दिख सकते हैं।

इसलिए 35 की उम्र के बाद संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट अपनाना बेहद जरूरी है। सही खानपान न केवल वजन और एनर्जी को नियंत्रित करता है, बल्कि दिल की बीमारियों और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे जोखिमों से भी बचाता है।

also read: हाई ब्लड प्रेशर अब युवा वर्ग में भी: 20-30 की उम्र में…

डाइट में किन चीजों को शामिल करें

डॉ. एल.एच. घोटेकर, लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के मेडिसिन डायरेक्टर, के अनुसार 35 के बाद महिलाओं को निम्नलिखित चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए:

  • प्रोटीन: दालें, पनीर, अंडा, सोया और चना, ताकि मांसपेशियां मजबूत रहें।

  • कैल्शियम: दूध, दही, तिल और रागी, हड्डियों की मजबूती के लिए।

  • आयरन: हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर और गुड़।

  • फाइबर: साबुत अनाज, ओट्स और फल, पाचन बेहतर बनाने और शुगर कंट्रोल के लिए।

  • ओमेगा-3: अखरोट और अलसी।

  • विटामिन डी: धूप लेना और जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट।

  • पानी: पर्याप्त मात्रा में रोजाना पानी पीना जरूरी है।

कौन सी चीजें न खाएं

  • अत्यधिक तला-भुना, प्रोसेस्ड और जंक फूड।

  • अधिक चीनी और नमक, क्योंकि ये वजन, बीपी और शुगर बढ़ा सकते हैं।

  • ज्यादा मीठे पेय और पैकेट वाले स्नैक्स।

  • बार-बार बाहर का खाना खाने से बचें।

डाइट के साथ लाइफस्टाइल भी अहम

35 के बाद सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि सक्रिय जीवनशैली भी बहुत जरूरी है:

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या तेज़ चलना।

  • पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की कोशिश।

  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप।

संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर महिलाएं लंबे समय तक स्वस्थ, ऊर्जावान और फिट रह सकती हैं।

Related posts

Weight Gain After Workout: वर्कआउट के बाद भी वजन बढ़ रहा है? जानें कारण और समाधान

How to Remove Wax from Apples: सेब से वैक्स हटाने के घरेलू उपाय, सिर्फ पानी से धोना पर्याप्त नहीं

बार-बार बेहोश होना: सिर्फ लो बीपी नहीं, जानें इसके पीछे के खतरनाक कारण और कब लें डॉक्टर की सलाह