How to Remove Wax from Apples: सेब से वैक्स हटाने के घरेलू उपाय, सिर्फ पानी से धोना पर्याप्त नहीं

How to Remove Wax from Apples: सेब से वैक्स हटाने के घरेलू उपाय, सिर्फ पानी से धोना पर्याप्त नहीं

How to Remove Wax from Apples: सेब से वैक्स हटाने के आसान और सुरक्षित तरीके जानें। उबलता पानी, सिरका, बेकिंग सोडा और नमक से घर पर वैक्स हटाना सीखें।

How to Remove Wax from Apples: आपने अक्सर देखा होगा कि बाजार में बिकने वाले सेब की सतह बहुत चिकनी और चमकदार होती है। यह सिर्फ पानी से धोने मात्र से नहीं हटती। दरअसल, सेब अपनी प्राकृतिक सुरक्षा के लिए पतली मोम जैसी परत बनाते हैं, लेकिन कटाई और बाजार में भेजने से पहले फूड-ग्रेड वैक्स की अतिरिक्त परत चढ़ाई जाती है। यह वैक्स खाने के लिए सुरक्षित है और पोषक तत्व भी बनाए रखता है, लेकिन कई लोग इसकी परत हटाकर खाना पसंद करते हैं।

अगर आप सेब से वैक्स हटाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और घरेलू तरीके दिए गए हैं:

1. उबलते पानी का तरीका

पानी को उबालें और सेब को चम्मच की मदद से 10–15 सेकंड के लिए उसमें डुबो दें। इससे वैक्स ढीला हो जाता है और आप इसे साफ कपड़े से आसानी से पोंछ सकते हैं।

2. सिरके वाला घोल

सिरका एक प्राकृतिक क्लीनर है। एक बर्तन में 1–2 कप सफेद सिरका और ठंडा पानी मिलाकर सेब को 5–10 मिनट तक भिगोएं। उसके बाद हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। नींबू का रस भी इस विकल्प के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

also read: बार-बार बेहोश होना: सिर्फ लो बीपी नहीं, जानें इसके पीछे के खतरनाक कारण और कब लें डॉक्टर की सलाह

3. बेकिंग सोडा का घोल

दो कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सेब को 15 मिनट तक भिगोएं। बेकिंग सोडा में हल्की घर्षण शक्ति होती है जो सतह पर लगी वैक्स को हटाने में मदद करती है। बाद में बहते पानी से धो लें।

4. नमक वाले पानी से धोना

एक बर्तन में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। सेब को कुछ मिनट तक इसमें घुमाएं और फिर ताजे पानी से धोकर सुखा लें। यह तरीका सस्ता, सरल और केमिकल फ्री है।

5. बटर नाइफ से हल्के हाथ से खुरचना

अगर वैक्स की परत मोटी लगे, तो बटर नाइफ की मदद से ऊपरी परत हल्के हाथ से खुरच सकते हैं। ध्यान रहे कि गूदा कटे नहीं। खुरचने से पहले सेब को धोना जरूरी है, इससे वैक्स ढीला होकर आसानी से हट जाता है।

क्या हर सेब पर वैक्स होता है?

नहीं। कुछ ऑर्गेनिक या अनवैक्स्ड सेब पर अतिरिक्त वैक्स नहीं होती, लेकिन ये जल्दी खराब हो सकते हैं।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय