अधिक Salt खाना क्यों नुकसानदायक है? और जानिए रोजाना सेवन की सही मात्रा

अधिक Salt खाना क्यों नुकसानदायक है? और जानिए रोजाना सेवन की सही मात्रा

Salt भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। जरूरत से ज्यादा Salt का सेवन कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितनी मात्रा में Salt का सेवन सुरक्षित है।

Salt न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, इसका संतुलित सेवन करना जरूरी है। सही मात्रा में नमक खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने कई बार Salt और चीनी के सेवन को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। WHO के मुताबिक, दुनियाभर में ज्यादातर लोग जरूरत से ज्यादा Salt खा रहे हैं। रोजाना 9 से 12 ग्राम तक Salt का सेवन किया जा रहा है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ रहा है।

Salt , जिसे रासायनिक रूप से सोडियम क्लोराइड (NaCl) कहा जाता है, शरीर के लिए आवश्यक है।  एक व्यक्ति को प्रतिदिन अधिकतम 5 ग्राम (लगभग एक छोटी चम्मच) नमक का सेवन करना चाहिए, जिसमें लगभग 2000 मिलीग्राम सोडियम होता है। हृदय रोगियों को रोजाना 1500 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए।

ज्यादा Salt खाने के नुकसान

अधिक Salt का सेवन हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है। शरीर में सोडियम की अधिकता से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कम Salt खाने के नुकसान

अगर शरीर में Salt की मात्रा जरूरत से कम हो जाए, तो सिरदर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए, संतुलित मात्रा में Salt का सेवन करना जरूरी है।

कौन सा Salt सबसे अच्छा है?

टेबल सॉल्ट (आयोडीन युक्त नमक) गलगंड (Goiter) जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। सेंधा Salt में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। काला Salt पाचन को सुधारने में कारगर है, जबकि पिंक सॉल्ट भी मिनरल्स से भरपूर होता है। आप किसी भी प्रकार का Salt चुन सकते हैं या अलग-अलग प्रकार के Salt का संतुलित रूप से सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों में होता है ज्यादा Salt

सिर्फ Salt ही नहीं, बल्कि कई खाद्य पदार्थों में भी सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। खासतौर पर पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे बिना Salt मिलाए भी शरीर में सोडियम स्तर बढ़ सकता है। इसलिए, पिज्जा, बर्गर, पैकेज्ड फूड और बाजार में मिलने वाले स्नैक्स का सेवन सीमित रखना जरूरी है ताकि शरीर में सोडियम का संतुलन बना रहे।

Related posts

Breast Cancer in Young Women: युवतियों में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण और शुरुआती लक्षण जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है

Hantavirus symptoms: सामान्य बुखार बन सकता है जानलेवा इमरजेंसी, जानें शुरुआती लक्षण और फैलने का तरीका

Hypertension Exercise Tips: हाई ब्लड प्रेशर में भारी वजन उठाना खतरनाक, जानें सुरक्षित वर्कआउट और जरूरी सावधानियां